उपनल कर्मियों के अनुबंध और पदोन्नति पर सख्त हुए मुख्य सचिव, तीन दिन में कार्रवाई के निर्देश - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
August 18, 2026
Daily Lok Manch
उत्तराखंड

उपनल कर्मियों के अनुबंध और पदोन्नति पर सख्त हुए मुख्य सचिव, तीन दिन में कार्रवाई के निर्देश

मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में मंगलवार को सचिवालय में सचिव समिति की बैठक आयोजित हुई, जिसमें विभिन्न विभागों से जुड़े महत्वपूर्ण प्रशासनिक विषयों पर समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

बैठक में मुख्य सचिव ने उपनल कर्मियों और विभागों के बीच होने वाले अनुबंध (कॉन्ट्रैक्ट) के मामलों को प्राथमिकता के आधार पर निपटाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी विभागाध्यक्ष अगले तीन दिनों के भीतर अपने विभागों में कार्यरत उपनल कर्मियों के साथ अनुबंध की प्रक्रिया पूरी कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि निर्धारित समय सीमा में यह कार्य पूरा नहीं होने पर संबंधित विभागाध्यक्ष के विरुद्ध प्रतिकूल प्रविष्टि दर्ज की जाएगी।

मुख्य सचिव ने विभागीय कर्मचारियों की पदोन्नति और वार्षिक गोपनीय आख्या (एसीआर) से संबंधित मामलों की भी समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि पदोन्नति संबंधी पूर्व में जारी शासनादेश का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित किया जाए तथा 30 जून 2027 तक पात्र होने वाले कर्मचारियों की पदोन्नति प्रक्रिया अगले एक माह के भीतर शुरू की जाए।

उन्होंने सभी विभागों को अपने अधीनस्थ कर्मचारियों की एसीआर समयबद्ध तरीके से पूर्ण करने के निर्देश देते हुए कहा कि एसीआर बैच क्रिएशन का कार्य तत्काल पूरा किया जाए और निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरी प्रक्रिया संपन्न कराई जाए।

बैठक में कृषि विभाग में लागू सेंट्रल बैंक डिजिटल करेंसी (सीबीडीसी) योजना की भी समीक्षा की गई। मुख्य सचिव ने निर्देश दिए कि इस व्यवस्था को उद्यान विभाग तथा कृषि विभाग की अन्य योजनाओं में भी लागू करने की संभावनाएं तलाशते हुए चरणबद्ध कार्ययोजना तैयार की जाए। उन्होंने लाभार्थी केंद्रित योजनाओं से जुड़े सभी विभागों में सीबीडीसी के विस्तार के लिए समयसीमा निर्धारित करने और संबंधित विभागों के साथ कार्यशाला आयोजित करने के निर्देश भी दिए।

बैठक में प्रमुख सचिव आर.के. सुधांशु, एल. फैनई, विशेष प्रमुख सचिव अमित कुमार सिन्हा, सचिव शैलेश बगौली, नितेश कुमार झा, दिलीप जावलकर, डॉ. पंकज कुमार पाण्डेय सहित कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: मुख्यमंत्री धामी ने राज्य के 50 आईएएस-पीसीएस अफसरों को थमा दिए ट्रांसफर लेटर, मचा हड़कंप

admin

कुम्भ मेला-2027 की तैयारी तेज: धामी सरकार ने 1252 करोड़ की योजनाओं को दी मंजूरी

admin

रेलवे की बड़ी सौगात: टनकपुर-नांदेड एक्सप्रेस का शुभारंभ, कुमाऊं को मिला नया रेल कनेक्शन

admin

Leave a Comment