Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR
October 15, 2026
Daily Lok Manch
उत्तराखंड

मुख्यमंत्री धामी ने भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से उनके आवास पर मुलाकात की। इससे पहले सोमवार दोपहर 11:00 सीएम धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उनके आवास पर मुलाकात की थी। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात के बाद सीएम धामी ने ट्वीट करते हुए लिखा- आज नई दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी के माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री @JPNadda जी से भेंट की। इस दौरान उनसे संगठनात्मक विषयों पर विस्तृत चर्चा कर उनका मार्गदर्शन प्राप्त किया।

Leave a Comment