मुख्यमंत्री केजरीवाल ने उत्तराखंड में सरकार आने पर महिलाओं के खाते में हर महीने एक हजार रुपये देने का किया एलान - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
August 6, 2026
Daily Lok Manch
उत्तराखंड राजनीतिक

मुख्यमंत्री केजरीवाल ने उत्तराखंड में सरकार आने पर महिलाओं के खाते में हर महीने एक हजार रुपये देने का किया एलान

विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल उत्तराखंड में हर बार अपने दौरे पर बड़ी घोषणा कर रहे हैं। आज फिर मुख्यमंत्री केजरीवाल उत्तराखंड के काशीपुर दौरे पर थे। जैसे कि पहले ही उम्मीद जताई जा रही थी कि केजरीवाल उत्तराखंड में महिलाओं को लेकर बड़ी घोषणा करेंगे। ‌संवाद कार्यक्रम के दौरान अरविंद केजरीवाल ने राज्‍य की महिलाओं को लेकर बड़ा एलान किया। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड नवनिर्माण में महिला सशक्तिकरण का अहम योगदान होगा। मुख्यमंत्री केजरीवाल ने कहा कि आज भी मैं एक गारंटी देने आया हूं। इससे पहले में मुफ्त बिजली, रोजगार, मुफ्त तीर्थ यात्रा की गारंटी दे चुका हूं। आज मैं खासकर महिलाओं के लिए बात करने आया हूं। जिसके बाद केजरीवाल ने एलान किया कि आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के बाद राज्य में 18 वर्ष या उससे ज्यादा उम्र की हर महिला के खाते में हर महीने एक हजार रुपये भेजे जाएंगे। एक परिवार की हर महिला को अलग-अलग एक हजार रुपये मिलेंगे। एक परिवार में अगर पांच महिलाएं है तो पांचों को इसका लाभ मिलेगा। उन्‍होंने कहा कि अब पत्नी को पति के आगे, बेटी को पिता के आगे, मां को बेटे के आगे हाथ फैलाने की जरूरत नहीं है। इसके बाद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए भाजपा और कांग्रेस पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि इस राज्य में दोनों पार्टियों ने अभी तक कोई विकास नहीं किया है। मुख्यमंत्री केजरीवाल ने कहा कि अगर हमारी सरकार यहां बनती है तो हम दिल्ली मॉडल को उत्तराखंड में लाएंगे। इस बार चुनाव में महिलाएं निर्णायक की भूमिका में होंगी। भाजपा और कांग्रेस ने प्रदेशवासियों को सिर्फ छला है। इस बार महिलाएं दोनों पार्टियों को दुत्कार कर झाड़ू को वोट देंगी। महिलाएं उत्तराखंड में आम आदमी पार्टी की सरकार बनाएंगी। बता दें कि पिछले महीने केजरीवाल ने पंजाब में भी महिलाओं को हर महीने 1000 रुपये देने की घोषणा की थी। तभी कयास लगाए जा रहे थे कि चुनावी माहौल में आम आदमी पार्टी उत्तराखंड की महिलाओं के लिए भी ऐसा एलान कर सकती है। इस दौरान आम आदमी पार्टी के मुख्यमंत्री पद के चेहरा कर्नल अजय कोठियाल भी मौजूद रहे। ‌

Related posts

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने औली में सेना कैंप पहुंचकर शस्त्रों की पूजा अर्चना कर बाबा बदरीनाथ के दर्शन किए

admin

महाकुंभ-2027 की तैयारियां तेज : सीएम धामी ने हरिद्वार के कायाकल्प की रखी नींव, गंगा कॉरिडोर की चार बड़ी परियोजनाओं का किया शिलान्यास

admin

विश्वस्तरीय वेडिंग डेस्टिनेशन के रूप में उभरेगा उत्तराखंड: मुख्यमंत्री धामी

admin

Leave a Comment