मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखंड के पूर्व सीएम और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत से भेंट की - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
April 5, 2026
Daily Lok Manch
Recent उत्तराखंड

मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखंड के पूर्व सीएम और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत से भेंट की

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आज प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ नेता श्री हरीश रावत  से उनके डिफेंस कॉलोनी  देहरादून स्थित आवास पर भेंट की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने श्री रावत का कुशलक्षेम जाना। भेंट के दौरान मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने श्री हरीश रावत के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री धामी ने अपनी ओर से एक आत्मीय प्रतीक के रूप में अपने खेत में उत्पादित चावल श्री हरीश रावत को भेंट किए। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह भेंट उत्तराखण्ड की कृषि परंपरा, किसानों की मेहनत और स्थानीय उत्पादों के प्रति सम्मान का प्रतीक है।

श्री हरीश रावत ने मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के इस स्नेहिल व्यवहार एवं आत्मीय भेंट के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री धामी की यह भेंट राजनीतिक परंपराओं में आपसी सम्मान, सद्भाव और शिष्टाचार का एक सुन्दर उदाहरण है।

Related posts

दिल्ली में राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजना की समीक्षा बैठक में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से सीएम धामी ने की मुलाकात, उत्तराखंड में सड़क कनेक्टिविटी को मिली रफ्तार

admin

सीएम धामी के किए गए तबादलों में इस बार भी वरिष्ठ आईएएस दीपक रावत सुर्खियों में, दो पदों पर दी बड़ी जिम्मेदारी

admin

Landslide in Rudraprayag : उत्तराखंड में पहाड़ों से गिरी आफत, रुद्रप्रयाग में लैंडस्लाइड के चलते केदारनाथ यात्रा स्थगित

admin

Leave a Comment