उत्तराखंड के राज्य कर्मचारियों को मुख्यमंत्री धामी ने दिया नए साल का तोहफा, बढ़ाया डीए, देखें शासनादेश - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
April 3, 2026
Daily Lok Manch
उत्तराखंड

उत्तराखंड के राज्य कर्मचारियों को मुख्यमंत्री धामी ने दिया नए साल का तोहफा, बढ़ाया डीए, देखें शासनादेश


उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज अपने राज्य कर्मचारियों को नए साल का तोहफा दिया। बता दें कि पिछले दिनों आयोजित कैबिनेट बैठक में मुख्यमंत्री धामी ने महंगाई भत्ता देने के लिए मुहर लगा दी थी । आज प्रदेश सरकार ने शासनादेश जारी कर दिया है। प्रदेश के करीब ढाई लाख कर्मचारियों, पेंशनरों व पारिवारिक पेंशनरों को तीन फीसदी महंगाई भत्ता (डीए) जारी कर दिया है। डीए का लाभ एक जुलाई से 30 नवंबर तक अवशेष एरियर का भुगतान नकद किया जाएगा। एक दिसंबर से महंगाई भत्ते का नियमित भुगतान होगा। इससे राज्य कर्मचारी, सहायता प्राप्त शिक्षण व प्राविधिक शिक्षण संस्थाओं व शहरी स्थानीय निकायों के नियमित एवं पूर्णकालिक कर्मचारी, वर्कचार्ज कर्मचारी व यूजीसी वेतनमानों में कार्यरत पदधारकों को लाभ मिलेगा।अपर सचिव वित्त गंगा प्रसाद ने बुधवार को शासनादेश जारी कर दिए ।

Related posts

विश्व प्रसिद्ध फूलों की घाटी के गेट पर्यटकों के लिए 3 दिन रहेंगे बंद

admin

Uttarakhand Panchayat Chunav पंचायत मतदाता खोजें : उत्तराखंड के 12 जिलों में होने वाले त्रिस्तरीय चुनाव के लिए राज्य निर्वाचन आयोग ने वोटर लिस्ट जारी की, चेक करें अपना नाम

admin

सावन माह के दूसरे दिन हरिद्वार हर की पौड़ी में श्रद्धालुओं और कांवड़ यात्रियों का लगा जमावड़ा

admin

Leave a Comment