मुख्यमंत्री धामी ने चुनाव से पहले भाजपा सरकार की नीतियों का प्रचार प्रसार के लिए विकास रथ को किया रवाना - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
March 3, 2026
Daily Lok Manch
उत्तराखंड

मुख्यमंत्री धामी ने चुनाव से पहले भाजपा सरकार की नीतियों का प्रचार प्रसार के लिए विकास रथ को किया रवाना

चंद महीनों में होने जा रहे हैं उत्तराखंड विधानसभा चुनाव को लेकर राज्य भाजपा सरकार ने कमर कस ली है। ‌ चुनाव में अब बहुत ही कम दिन रह गया है ऐसे में मुख्यमंत्री धामी चाहते हैं कि विकास योजनाओं और नीतियों का लाभ प्रत्येक जनता तक पहुंचे। इसी को ध्यान में रखते हुए बुधवार सुबह उत्तराखंड विधानसभा चुनाव को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रचार अभियान की शुरुआत कर दी। मुख्यमंत्री आवास से पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश की जनता को भाजपा सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों को बताने के लिए विकास रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इन वाहनों में एलईडी लगी हुई है। यह वाहन उत्तराखंड के तीन सौ प्रमुख शहरों और स्थानों पर नुक्कड़ नाटक और एलईडी फिल्मों के माध्यम से प्रदेश सरकार की योजनाओं और नीतियों का प्रचार प्रसार करेंगे। यह प्रचार अभियान पूरे दिसंबर माह चलाया जाएगा। विकास रथ को रवाना करने के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि हमारा उद्देश्य है कि सरकार की सभी योजनाओं का लाभ प्रत्येक जनता तक पहुंचे। इस अवसर राज्य सूचना निदेशक रणवीर सिंह चौहान, अपर निदेशक अनिल चंदोला, संयुक्त निदेशक केएस चौहान उपस्थित थे।

Related posts

उत्तराखंड में पुष्कर सिंह धामी को मिली कमान के बाद केशव प्रसाद मौर्य का भी रास्ता साफ

admin

Uttarakhand manshi negi wins bronze medal : उत्तराखंड की बेटी मानसी नेगी ने चीन में जीता कांस्य पदक, सीएम धामी ने दी बधाई

admin

उत्तराखंड में साल 2015-16 में दरोगा भर्ती घोटाले के मामले में पूर्व सीएम हरीश रावत ने तोड़ी चुप्पी, सोशल मीडिया पर किया उल्लेख

admin

Leave a Comment