Charlie Kirk Shot Video अमेरिका के युवाओं में लोकप्रिय और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के करीबी चार्ली किर्क की स्पीच के दौरान हजारों समर्थकों के बीच गोली मारकर हत्या, देखें लाइव वीडियो - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
July 25, 2026
Daily Lok Manch
अंतरराष्ट्रीय

Charlie Kirk Shot Video अमेरिका के युवाओं में लोकप्रिय और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के करीबी चार्ली किर्क की स्पीच के दौरान हजारों समर्थकों के बीच गोली मारकर हत्या, देखें लाइव वीडियो

अमेरिकी कंजर्वेटिव एक्टिविस्ट और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बेहद करीबी सहयोगी चार्ली किर्क की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। उन्हें बुधवार को यूटा के एक कॉलेज कार्यक्रम के दौरान गोली मारी गई। उन्होंने तत्काल पास के एक अस्पताल ले जाया गया, लेकिन कुछ ही देर बाद उनकी मौत हो गई। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया पर पोस्ट में चार्ली किर्क की मौत की पुष्टि की है। इस हत्या ने पूरे अमेरिका में राजनीतिक हिंसा के खतरे की ओर सभी का ध्यान खींचा है। चार्ली किर्क ने युवा रिपब्लिकन वोटर को एकजुट करने में प्रभावशाली भूमिका निभाई थी। किर्क इजरायल के भी कट्टर समर्थक थे।

घटना का वीडियो आया सामने–

यूटा गवर्नर ने बताया राजनीतिक हत्या


राष्ट्रपति ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर लिखा, ‘महान और लीजेंड्री चार्ली किर्क की मौत हो गई है। चार्ली से बेहतर संयुक्त राज्य अमेरिका के युवाओं के दिल को कोई नहीं समझ सकता था।’ यूटा के गवर्नर स्पेंसर कॉक्स ने इसे राज्य के लिए काला दिन बताया। उन्होंने कहा, ‘यह हमारे देश के लिए सबसे दुखद दिन है। मैं स्पष्ट रूप से कहना चाहता हूं कि यह एक राजनीतिक हत्या है।’ 31 वर्षीय किर्क अपने द ‘अमेरिकन कमबैक टूर’ के तहत कैंपस में भाषण दे रहे थे, तभी गोलीबारी हुई। अधिकारियों ने बताया कि एक व्यक्ति हिरासत में लिया गया है।

FBI की तरफ से जारी 2 तस्वीर.


घटना का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें किर्क की गर्दन पर गोली लगते दिखाई दे रही है। वीडियो में किर्क एक सफेद तंबू के नीचे हाथ में माइक्रोफोन पकड़े बोलते हुए दिखाई दे रहे हैं। तभी एक गोली चलती है और किर्क अपना दाहिना हाथ ऊपर की ओर बढ़ाते हुए दिखाई देते हैं, जबकि उनकी गर्दन के बाई ओर से ढेर सारा खून बह रहा होता है। समाचार एजेंसी एपी ने पुष्टि की है कि ये वीडियो यूटा वैली यूनिवर्सिटी कैंपस में लिए गए थे।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि गोलीबारी के बाद उनके शरीर से काफी खून बह गया। अधिकारियों के अनुसार, केवल एक ही गोली चलाई गई थी। गोलीबारी से ठीक पहले किर्क एक श्रोता से सामूहिक गोलीबारी और बंदूक हिंसा के बारे में सवाल पूछ रहे थे। यूटा वैली विश्वविद्यालय ने कहा कि परिसर को तुरंत खाली करा लिया गया और बंद कर दिया गया। जो लोग कैंपस में थे, उन्हें तब तक रुकने को कहा गया जब तक पुलिस अधिकारी उन्हें सुरक्षित बाहर नहीं ले जा सकते।

Related posts

गर्मजोशी के साथ मिले : अमेरिका में पीएम मोदी से मुलाकात के बाद दुनिया के सबसे रईस बिजनेसमैन एलन मस्क ने कहा- “मैं उनका फैन हूं”, देखें वीडियो

admin

एंडी बर्नहैम बने ब्रिटेन के नए प्रधानमंत्री, PM मोदी ने दी बधाई; भारत-UK रणनीतिक साझेदारी मजबूत होने का जताया भरोसा

admin

“खेल बना तमाशा” : एशिया कप में ग्राउंड पर पाक-अफगानिस्तान खिलाड़ियों में चले बल्ले फिर पवेलियन में दोनों ओर से कुर्सियों को फेंक-फेंक कर मारा, देखें वीडियो

admin

Leave a Comment