Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR
November 6, 2026
Daily Lok Manch
Recent उत्तराखंड धर्म/अध्यात्म

Uttarakhand Char Dham Yatra Stopped चार धाम यात्रा : केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम की रोकी गई यात्रा, बीच रास्ते में ही फंसे हजारों तीर्थयात्री परेशान


आज से मई का महीना शुरू हो गया है लेकिन इस बार बेमौसम की बारिश बर्फबारी की वजह से उत्तर भारत के अधिकांश जगहों पर मौसम सुहाना बना हुआ है। जबकि आमतौर पर मई का महीना भीषण गर्मी के लिए जाना जाता है। दिल्ली-एनसीआर, उत्तराखंड, हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश राजस्थान समेत तमाम राज्यों में इसे 3 दिनों से बादल छाए हुए हैं और ठंडी हवाएं चल रही हैं। हालांकि इस मौसम में गर्मी से लोगों को सुकून भी मिल रहा है। लेकिन सबसे ज्यादा परेशानी चारधाम यात्रियों को हो रही है। सोमवार को ब्रदीनाथ और केदारनाथ धाम में भारी बर्फबारी और बारिश हुई, जिसके बाद एहतियातन चार धाम यात्रा को रोक दिया गया है। जानकारी के मुताबिक, यात्रियों को श्रीनगर में रोका गया है। पौड़ी एसएसपी श्वेता चौबे ने बताया, बद्रीनाथ और केदारनाथ में लगातार हो रही बर्फबारी और भारी बारिश के कारण बद्रीनाथ और केदारनाथ जाने वाले तीर्थयात्रियों को श्रीनगर गढ़वाल में रोक दिया गया है। यात्रियों से मौसम साफ होने तक श्रीनगर में रहने की अपील की जा रही है। मौसम विभाग की ओर से उत्तराखंड में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने यहां केदारनाथ और बद्रीनाथ में भारी बर्फबारी और बारिश के आसार जताए हैं। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, एक मई से चार मई तक मौसम खराब रहेगा। सोमवार को भी केदारनाथ धाम में भारी बर्फबारी हुई, जिस कारण यहां ठंड बढ़ गई है। वहीं बर्फ के कारण रास्ते बंद होने के डर पहले ही यात्रियों को श्रीनगर में रोक दिया गया है। यात्रियों से लगातार मौसम सही होने तक आगे न जाने की अपील की जा रही है।

Leave a Comment