Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR
October 29, 2026
Daily Lok Manch
उत्तर प्रदेश शिक्षा और रोज़गार

कल जारी होने वाले यूपीटीईटी परीक्षा के रिजल्ट में किया बदलाव, अब इस तारीख के बाद होगा घोषित

यूपीटीईटी की परीक्षा देने वाले पक्षियों को रिजल्ट के लिए अभी कुछ दिन और इंतजार करना होगा।पहले यूपीटीईटी का रिजल्ट 25 फरवरी, शुक्रवार को घोषित किया जाना था लेकिन शासन की ओर से अनुमति न मिलने पर इसमें बदलाव किया गया है। अब यूपीटीईटी का रिजल्ट विधानसभा चुनाव के नतीजे यानी 10 मार्च के बाद जारी किया जाएगा। ‌ यहां आपको बता दें परीक्षा नियामक प्राधिकारी सचिव अनिल भूषण चतुर्वेदी ने यूपीटीईटी परीक्षा का परिणाम जारी करने के लिए शासन से अनुमति मांगी थी लेकिन शासन की ओर से इसे मंजूरी नहीं दी गई। ‌बता दें कि 23 जनवरी को प्रदेश भर में दो पालियों में परीक्षा कराई गई थी। अनुमति न मिलने के कारण ही 23 फरवरी को संशोधित उत्तरमाला भी जारी नहीं की गई। इन दोनों पालियों में कुल 18,22,112 अभ्यर्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए थे। बता दें कि यूपी में 10 मार्च को विधानसभा चुनाव के नतीजे आने वाले हैं। ऐसे में इस परीक्षा का परिणाम चुनाव के बाद घोषित किया जाएगा। हालांकि यह रिजल्ट इन मौके पर क्यों रोका गया इसका कोई ठोस कारण सामने नहीं आया है। ‌

Leave a Comment