कल जारी होने वाले यूपीटीईटी परीक्षा के रिजल्ट में किया बदलाव, अब इस तारीख के बाद होगा घोषित - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
March 26, 2026
Daily Lok Manch
उत्तर प्रदेश शिक्षा और रोज़गार

कल जारी होने वाले यूपीटीईटी परीक्षा के रिजल्ट में किया बदलाव, अब इस तारीख के बाद होगा घोषित

यूपीटीईटी की परीक्षा देने वाले पक्षियों को रिजल्ट के लिए अभी कुछ दिन और इंतजार करना होगा।पहले यूपीटीईटी का रिजल्ट 25 फरवरी, शुक्रवार को घोषित किया जाना था लेकिन शासन की ओर से अनुमति न मिलने पर इसमें बदलाव किया गया है। अब यूपीटीईटी का रिजल्ट विधानसभा चुनाव के नतीजे यानी 10 मार्च के बाद जारी किया जाएगा। ‌ यहां आपको बता दें परीक्षा नियामक प्राधिकारी सचिव अनिल भूषण चतुर्वेदी ने यूपीटीईटी परीक्षा का परिणाम जारी करने के लिए शासन से अनुमति मांगी थी लेकिन शासन की ओर से इसे मंजूरी नहीं दी गई। ‌बता दें कि 23 जनवरी को प्रदेश भर में दो पालियों में परीक्षा कराई गई थी। अनुमति न मिलने के कारण ही 23 फरवरी को संशोधित उत्तरमाला भी जारी नहीं की गई। इन दोनों पालियों में कुल 18,22,112 अभ्यर्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए थे। बता दें कि यूपी में 10 मार्च को विधानसभा चुनाव के नतीजे आने वाले हैं। ऐसे में इस परीक्षा का परिणाम चुनाव के बाद घोषित किया जाएगा। हालांकि यह रिजल्ट इन मौके पर क्यों रोका गया इसका कोई ठोस कारण सामने नहीं आया है। ‌

Related posts

Bheem Army chief Chandrashekhar Azad Attacked : ब्रेकिंग : यूपी में कार सवार हमलावरों ने भीम आर्मी के अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद को मारी गोली, अस्पताल में कराया गया भर्ती, मौके पर समर्थकों का हंगामा, देखें वीडियो

admin

सीएम योगी का बड़ा फैसला: अब प्रदेश में हर परिवार का बनेगा “फैमिली कार्ड” जारी किए दिशा निर्देश

admin

VIDEO सीएम योगी, डिप्टी सीएम के बगल में बैठने के लिए दो नेताओं में हुई भिड़ंत, मंच पर पूर्व मंत्री दौड़कर आए और मौजूदा मंत्री को हाथ पकड़कर हटाया और खुद कुर्सी पर बैठ गए, देखें वीडियो

admin

Leave a Comment