सेंट्रल रेलवे ने कई पदों पर निकाली वैकेंसी, जारी किया विज्ञापन - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
March 25, 2026
Daily Lok Manch
शिक्षा और रोज़गार

सेंट्रल रेलवे ने कई पदों पर निकाली वैकेंसी, जारी किया विज्ञापन

रेलवे के टेक्निकल विभाग में नौकरी पाने की तैयारी कर रहे हैं अभ्यार्थियों के लिए अच्छी खबर है। सेंट्रल रेलवे ने जूनियर टेक्निकल एसोसिएट के पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। नोटिफिकेशन के हिसाब से रिक्त पदों की संख्या 20 है। जूनियर टेक्निकल एसोसिएट (जेटीए) के रिक्त पदों पर अप्लाई करने के लिए कैंडिडेट की आयु 18 से 33 वर्ष निर्धारित है। वहीं आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमानुसार छूट दी जाएगी। इस पोस्ट में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास सिविल इंजीनियरिंग में चार साल की ग्रेजुएशन की डिग्री या किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय / संस्थान से सिविल इंजीनियरिंग में तीन साल का डिप्लोमा या तीन साल के सिविल इंजीनियरिंग में बीएससी की डिग्री जरूरी है। उम्मीदवार आवेदन करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट cr.indianrailways.gov.in से फॉर्म को 14 मार्च तक डाउनलोड कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार नोटिफिकेशन चेक करें।

Related posts

यूपी बोर्ड का 12वीं अंग्रेजी पेपर लीक करने का मुख्य आरोपी भी गिरफ्तार, इस प्रकार किया था पर्चा आउट

admin

10वीं और 12वीं टर्म 2 परीक्षाओं को लेकर सीबीएसई परीक्षा सेंटरों पर कर सकता है बड़ा एलान

admin

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने निकाली 500 से अधिक पदों पर भर्ती, जारी किया नोटिफिकेशन

admin

Leave a Comment