Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR
November 5, 2026
Daily Lok Manch
राष्ट्रीय शिक्षा और रोज़गार

10वीं और 12वीं टर्म 2 परीक्षाओं को लेकर सीबीएसई परीक्षा सेंटरों पर कर सकता है बड़ा एलान

देश में कुछ दिनों से कोरोना वायरस की चौथी लहर की आहट शुरू हो चुकी है। वहीं दूसरी ओर सीबीएसई की परीक्षाओं को लेकर भी तैयारियां अपने अंतिम चरण में आ चुकी हैं। बता दें कि आज 20 अप्रैल है 5 दिन बाद यानी 26 अप्रैल से सीबीएसई बोर्ड की परीक्षाएं शुरू हो जाएंगी। अब संभावना जताई जा रही है कि कोरोना महामारी देश में एक बार फिर बढ़ने की वजह से सीबीएसई 10वीं और 12वीं टर्म 2 बोर्ड परीक्षा को लेकर होम सेंटर पर आज या कल बड़ा एलान कर सकता है। बता दें कि राजधानी दिल्‍ली समेत कई शहरों के स्कूलों में कोरोना की दहशत बढ़ती जा रही है। ‌ तेजी से बढ़ रहे कोविड संक्रमण को देखते हुए छात्रों और अभिभावकों की मांग है कि या तो बोर्ड परीक्षा होम सेंटर पर ली जाए। या फिर सीबीएसई बोर्ड परीक्षा रद कर दी जाए। परीक्षा सेंटरों को लेकर सीबीएसई बोर्ड एक-दो दिन में नया आदेश जारी कर सकता है। बता दें कि केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की बोर्ड परीक्षाएं 26 अप्रैल से शुरू हो रही हैं। सीबीएसई 10वीं की बोर्ड परीक्षा 24 मई तक चलेगी। जबकि 12वीं की परीक्षा  15 जून तक चलेगी. एग्जाम शुरू होने में सिर्फ 10 दिन का वक्त बाकी है। 

Leave a Comment