Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR
October 22, 2026
Daily Lok Manch
शिक्षा और रोज़गार

सीबीएसई 10वीं 12वीं टर्म-1 परीक्षा का रिजल्ट इस तारीख को हो सकता है घोषित

सीबीएसई केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने अब 10वीं और 12वीं की टर्म-1 परीक्षा का रिजल्ट जारी करने की तैयारी शुरू कर दी है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार सीबीएसई 16 फरवरी को दोपहर तक रिजल्ट जारी कर सकती है। बता दें कि यह परीक्षा पिछले साल नवंबर-दिसंबर में आयोजित की गई थी। टर्म 1 परीक्षा का रिजल्ट जारी किया जाएगा। हालांकि अभी यह ऑफिशियल अनाउंस नहीं किया गया है । सीबीएसई ऑफिशियल वेबसाइट cbseresults.nic.in और cbse.gov.in पर कक्षा 10 और 12 के टर्म 1 के अंक ऑनलाइन जारी होंगे। बता दें कि पिछले दिनों सीबीएसई ने 10वीं और 12वीं की टर्म 2 परीक्षा 26 अप्रैल से शुरू कराने का एलान किया है। यही नहीं जल्द ही केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड डेट शीट भी जारी कर सकता है।

Leave a Comment