महाराष्ट्र के राज्यपाल बनाए जाने को लेकर कैप्टन ने तोड़ी चुप्पी, कहा- यह सब अटकलें हैं, प्रधानमंत्री जहां कहेंगे वहीं रहूंगा - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
August 17, 2026
Daily Lok Manch
राष्ट्रीय

महाराष्ट्र के राज्यपाल बनाए जाने को लेकर कैप्टन ने तोड़ी चुप्पी, कहा- यह सब अटकलें हैं, प्रधानमंत्री जहां कहेंगे वहीं रहूंगा

पिछले कई दिनों से पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के महाराष्ट्र में राज्यपाल बनने की अटकलें लगाई जा रही थी। ‌मीडिया और सोशल मीडिया पर भी कैप्टन के महाराष्ट्र के गवर्नर पद संभालने के लिए खबरें भी प्रकाशित हुई थी। आखिरकार कैप्टन ने गवर्नर बनाए जाने को लेकर अपनी चुप्पी तोड़ी है। ‌महाराष्ट्र के राज्यपाल के पद के लिए कैप्टन अमरिंदर सिंह के नाम पर विचार किए जाने की अटकलों पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा, ये पूरी तरह से अटकलबाजी है। किसी ने मुझसे संपर्क नहीं किया है। मैं इसके बारे में कुछ नहीं जानता। किसी ने कुछ नहीं बताया। मैं प्रधानमंत्री जी को पहले ही बता चुका हूं कि वे जहां चाहें, जिस पद पर चाहें, मैं उसके लिए तैयार हूं। कैप्टन अमरिंदर सिंह पंजाब विधानसभा चुनाव 2022 से पहले ही कांग्रेस से अलग हुए थे। इसके बाद उन्होंने 2022 के चुनाव के लिए पार्टी बनाई और फिर बीजेपी के साथ मिलकर चुनाव लड़े। हालांकि, आम आदमी पार्टी की आंधी में बीजेपी और अमरिंदर सिंह दोनों को ही खाली हाथ रहना पड़ा था।
बता दें कि बीते साल सितंबर में पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए थे। इसी के साथ कैप्टन अमरिंदर ने अपनी पार्टी पंजाब लोक कांग्रेस का भी भारतीय जनता पार्टी में विलय कर दिया था।

Related posts

Congress president election : कांग्रेस के नए कप्तान बने मलिकार्जुन, थरूर को भारी अंतर से हराया, पद संभालते ही हिमाचल, गुजरात चुनाव खड़गे का होगा पहला “एग्जाम”

admin

यूपी में हिंसा को लेकर हाईलेवल मीटिंग खत्म: सीएम योगी ने लिए सख्त फैसले, अब हिंसा करने से पहले डरेंगे उपद्रवी

admin

Exit Polls Results एग्जिट पोल के सर्वे : तीसरी बार बनेगी नरेंद्र मोदी की सरकार, जानिए किस राज्य में भाजपा को कितनी सीटें मिलेंगी, भाजपाइयों में जश्न का माहौल, कार्यकर्ताओं ने दुकानदारों को दिए लड्डू बनाने के ऑर्डर, कांग्रेस ने भी कहा- हम जीतेंगे 295 सीट 

admin

Leave a Comment