CM sukhvinder Singh cabinet expansion : कांग्रेस हाईकमान के लिए मंत्रिमंडल विस्तार बना सिरदर्द, मुख्यमंत्री के बाद अब हिमाचल में मंत्री बनने की होड़ के साथ दौड़ भी शुरू, अचानक राहुल गांधी ने सभी विधायकों को बुलाया - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
July 4, 2026
Daily Lok Manch
राष्ट्रीय

CM sukhvinder Singh cabinet expansion : कांग्रेस हाईकमान के लिए मंत्रिमंडल विस्तार बना सिरदर्द, मुख्यमंत्री के बाद अब हिमाचल में मंत्री बनने की होड़ के साथ दौड़ भी शुरू, अचानक राहुल गांधी ने सभी विधायकों को बुलाया


हिमाचल प्रदेश में पूर्ण बहुमत मिलने के बाद कांग्रेस ने सरकार बना ली है। ऐसे 3 दिनों तक लगातार मुख्यमंत्री के पद को लेकर कांग्रेस पार्टी में जबरदस्त गुटबाजी जारी रही। आखिरकार पार्टी हाईकमान सुखविंदर सिंह सुक्खू को मुख्यमंत्री और मुकेश अग्निहोत्री को उपमुख्यमंत्री बनाने में कामयाब रहा। शपथ ग्रहण समारोह के दौरान भले ही हिमाचल कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह समेत तमाम विधायक हाईकमान के सामने एकजुट होते नजर आए। लेकिन दो दिन बाद ही अब राज्य में कांग्रेसी विधायकों के मंत्री बनने के लिए होड़ के साथ दौड़ शुरू हो गई है। अब एक बार फिर से कांग्रेस आलाकमान को अपने जीते विधायकों को साधने की बड़ी चुनौती बनती जा रही है। हिमाचल प्रदेश कांग्रेस की अध्यक्ष प्रतिभा सिंह और उनके विधायक बेटे विक्रमादित्य सिंह ने दिल्ली में डेरा डाल दिया है। इसके अलावा, रोहित ठाकुर, अनिरुद्ध सिंह और कई अन्य वरिष्ठ नेता भी मंत्री पद के लिए अपनी दावेदारी ठोक रहे हैं। इसी बीच चर्चा है कि जगत सिंह नेगी और रवि ठाकुर में से किसी एक को विधानसभा का स्पीकर बनाया जा सकता है। रजिंदर राणा और विक्रमादित्य सिंह के नामों को लेकर सबसे ज़्यादा चर्चा है क्योंकि इन लोगों की दावेदारी सबसे ज़्यादा रही है। राहुल गांधी ने हिमाचल प्रदेश के सभी 40 विधायकों को राजस्थान के अलवर में बुलाया है। राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा के दौरान ही इन सभी विधायकों से मिलेंगे। राहुल गांधी सभी विधायकों से बात करके मतभेद खत्म करने की कोशिश करेंगे। राहुल गांधी और कांग्रेस हाई कमान लगातार कोशिश कर रहा है कि हिमाचल प्रदेश में मध्य प्रदेश जैसे हालात न हों। गुटबाजी के चलते हिमाचल प्रदेश में मंत्रिमंडल विस्तार टलता नजर आ रहा है। फिलहाल हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस विधायकों के मंत्री बताने के लिए हाईकमान के दरबार में हाजिरी लगा रहे हैं। अब राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के पास मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर चुनौती भी होगी।

Related posts

देश के सबसे लंबे सी ब्रिज का पीएम मोदी ने किया उद्घाटन

admin

फिल्म पर मचा है सियासी घमासान : पीएम मोदी के बाद “द केरल स्टोरी” को लेकर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने दिया बड़ा बयान, देखें वीडियो

admin

AI और डीपफेक पर केंद्र का बड़ा एक्शन, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म अब कानून के सीधे शिकंजे में, 20 फरवरी से नए नियम लागू

admin

Leave a Comment