सवारियों से भरी बस नहर में गिरी आठ लोगों की मौत
May 13, 2026
Daily Lok Manch
राष्ट्रीय

Bus Accident : सवारियों से भरी बस नहर में गिरी, आठ लोगों की मौत

Punjab Bus Accident

पंजाब में आज दोपहर एक दुखद हादसा हुआ। पंजाब के मुक्तसर के कोटकपूरा रोड पर झबेलवाली के पास एक प्राइवेट बस नहर में गिर गई। इस बस में करीब 60 लोग सवार थे। बस के नहर के पुल पर लगे लोहे के एंगल से टकराने के बाद यह हादसा हुआ। जिससे बस का आधा हिस्सा नहर में जबकि आधा ऊपर हवा में लटक गया। इस हादसे में अब तक 8 सवारियों की मौत हो चुकी है जबकि कई सवारियां लापता हैं। मृतकों में से 3 की पहचान हो चुकी है। ये मुक्तसर और बठिंडा के रहने वाले हैं।

5 लोगों की अभी शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस को अभी तक 10 घायल मिले हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बता दें कि इस हादसे पर प्रदेश के मुख्ममंत्री भगवंत मान ने भी दुख जताते हुए अधिकारियों को तुरंत घटना स्थल पहुंचे के लिए कहा है।

सीएम भगवंत मान ने अपने ऑफिशियल एक्स हैंडल से ट्वीट करते लिखा, मुक्तसर-कोटकपुरा रोड पर एक प्राइवेट बस के दुर्घटनाग्रस्त होने की दुखद खबर मिली। प्रशासन की टीमें मौके पर मौजूद हैं। बचाव अभियान की पल-पल की जानकारी दे रहा हूं।

Related posts

पीएम मोदी ने सातवें रोजगार मेले के अंतर्गत 70 हजार युवाओं को दिया जॉइनिंग लेटर

admin

बदला पाला : विधानसभा चुनाव से पहले हिमाचल में कांग्रेस को “बड़ा झटका”, कद्दावर नेता और पूर्व सांसद सुरेश चंदेल इस्तीफा देकर भाजपा में हुए शामिल

admin

यूपी चुनाव में इन दोनों नेताओं ने कांग्रेस का सूपड़ा साफ होने से बचाया

admin

Leave a Comment