रिलायंस जियो ने लॉन्च की एयर फाइबर सर्विस Jio Air Fiber Launched
August 6, 2026
Daily Lok Manch
tech राष्ट्रीय

Jio Air Fiber Launched : रिलायंस जियो ने लॉन्च की एयर फाइबर सर्विस, देश के इन शहरों में हुई शुरुआत

Jio Air Fiber Launched

एयरटेल के बाद रिलायंस जियो ने भी गणेश चतुर्थी के पावन पर्व पर अपनी एयर फाइबर सर्विस मंगलवार को लॉन्च कर दी है। अभी फिलहाल जियो ने यह अपनी सर्विस देश के आठ शहरों में लॉन्च की है। जिसमें अहमदाबाद, बेंगलुरु, चेन्नई, दिल्ली, हैदराबाद, कोलकाता, मुंबई और पुणे में मिलेगी। एयर फाइबर के लिए 1000 रुपए इंस्टॉलेशन चार्ज देना होगा। 100 रुपए में इसे बुक कर सकते हैं। ये अमाउंट बिल में एडजस्ट हो जाएगा। अब जियो की वेबसाइट पर देशभर में जियो की इस नई डिवाइस के लिए प्री-बुकिंग शुरू हो गई है।

जियो एयर फाइबर एक इंटीग्रेटिड एंड-टू-एंड सॉल्युशन है जो कि होम एंटरटेनमेंट, स्मार्ट होम सर्विस और हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड जैसी सर्विस देगा। जियो एयरफाइबर के सबसे सस्ते प्लान की कीमत 599 रुपये है और GST चार्ज अलग से देना होगा।

इस प्लान में 30Mbps की स्पीड से अनलिमिटेड डेटा मिलता है और इसकी वैलिडिटी एक बिल साइकल है। इस एयरफाइबर प्लान में Disney+Hotstar, SonyLIV समेत 12 OTT ऐप्स का सब्सक्रिप्शन मिलता है। ग्राहक 6 या 12 महीने के लिए यह प्लान ले सकते हैं।

Jio Air Fiber Launched

Jio Air Fiber Service Launch

Related posts

Vande Bharat Express : महंगा पड़ा ट्रेन के साथ फोटो खिंचाना : वंदे भारत एक्सप्रेस में सेल्फी लेने के चक्कर में कुर्ता पहन कर आए नेताजी फंस गए, ट्रेन चल दी गेट लॉक हो गया, 50 किलोमीटर दूर दूसरे स्टेशन पर उतरना पड़ा, देखें वीडियो

admin

CM Yogi Meet PM Modi : सीएम योगी ने पीएम मोदी से मुलाकात की

admin

भारत के 53वें मुख्य न्यायाधीश की शपथ लेंगे जस्टिस सूर्यकांत

admin

Leave a Comment