वाहन सवारों का बिगड़ रहा बजट: उस पर केंद्रीय मंत्री ने कहा अमेरिका-ब्रिटेन की तुलना में पेट्रोल, डीजल के दाम यहां कम बढ़े - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
July 24, 2026
Daily Lok Manch
राष्ट्रीय

वाहन सवारों का बिगड़ रहा बजट: उस पर केंद्रीय मंत्री ने कहा अमेरिका-ब्रिटेन की तुलना में पेट्रोल, डीजल के दाम यहां कम बढ़े


इन दिनों कार, बाइक अन्य वाहन चलाने वालों के लिए हर दिन बढ़ती जा रही पेट्रोल-डीजल की कीमतें जेब पर असर डाल रही हैं। इससे आम लोगों का बजट भी बिगड़ रहा है। लोगों को 2 सप्ताह से हर रोज सुनने को मिल रहा है कि तेल के दामों में वृद्धि हो गई, लेकिन किससे शिकायत करें, उदास मन से शांत हो जाता है। दूसरी ओर मोदी सरकार के मंत्री पेट्रोल डीजल की लगातार बढ़ती कीमतों पर कोई इत्तेफाक रखना नहीं चाहते हैं। आज लोकसभा में जब विपक्षी सांसदों ने उनसे ईंधन की लगातार बढ़ती कीमतों के बारे में जानना चाहा तो उन्होंने अमेरिका ब्रिटेन का हवाला देकर कहा कि यहां तो कीमतें बहुत कम बढ़ रही हैं। मंगलवार को संसद में पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी से जब विपक्षी सांसदों ने ईंधन के बढ़ते दामों के बारे में पूछा तो उन्होंने कहा कि अमेरिका और ब्रिटेन में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी से कर दी। हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि मेरे हिसाब से भारत में पेट्रोल की कीमतें बीते दो हफ्तों में 5% बढ़ी हैं। इनकी कीमतों में इजाफा अकेले भारत में नहीं हुआ है। अप्रैल 2021 से मार्च 2022 के बीच में पेट्रोल की कीमतें अमेरिका में 51%, कनाडा में 52%, जर्मनी में 55%, ब्रिटेन में 55%, फ्रांस में 50% और स्पेन में 58% बढ़ी हैं। बीते 2 हफ्ते में वाहन ईंधन पेट्रोल के भाव में 9 रुपये 20 पैसे प्रति लीटर का इजाफा किया जा चुका है। पेट्रोल-डीजल और एलपीजी की बढ़ती कीमतों को लेकर विपक्ष लगातार सरकार को घेरने की कोशिश में जुटा है। बता दें कि पिछले महीने कि 22 मार्च से अभी तक देश में पेट्रोल और डीजल के दामों में हर दिन इजाफा हो रहा है। बीच में केवल 2 दिन दाम नहीं बढ़ाए गए थे। इसके साथ एलपीजी, सीएनजी और पीएनजी के दामों में भी बढ़ोतरी की गई है। ईंधन की हर रोज बढ़ती कीमतों से वाहन सवार और आम लोग परेशान हैं। लेकिन तेल कंपनियां पेट्रोल डीजल लगातार महंगा किए जा रही हैं। किसी को भी नहीं मालूम कि बढ़ती हुई कीमतों पर कब विराम लगेगा।

Related posts

PM Modi Sacred Cathedral Catholic prayers : पीएम मोदी पहली बार “चर्च” पहुंचे, हाथ जोड़कर प्रार्थना सभा में हुए शामिल, प्रधानमंत्री ने जलाई कैंडल, पादरियों ने किया जोरदार स्वागत, देखें वीडियो

admin

Sulabh international Founder Bindeshwar Pathak died शोक समाचार : सुलभ इंटरनेशनल के संस्थापक डॉ बिंदेश्वर पाठक ने दुनिया को कहा अलविदा, स्वतंत्रता दिवस पर आज तिरंगा फहराने के बाद ली अंतिम सांस, राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री मोदी ने दी श्रद्धांजलि

admin

भीलवाड़ा युवा रालोद की बैठक 10 फरवरी को होगी, जिला कार्यकारिणी गठित करने समेत कई बिंदुओं पर होगी चर्चा

admin

Leave a Comment