Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR
October 20, 2026
Daily Lok Manch
अपराध उत्तर प्रदेश

यूपी में भाजपा सांसद ने अब इस जिले की डीएम को हटाने के लिए खोला मोर्चा


अपने दूसरे कार्यकाल में मुख्यमंत्री की कुर्सी संभालते ही योगी आदित्यनाथ ने भ्रष्ट और लापरवाह अफसरों के खिलाफ एक्शन लेना शुरू कर दिया है। सोनभद्र के डीएम टीके शिबू और गाजियाबाद के एसएसपी पवन कुमार के बाद सोमवार को औरैया के डीएम सुनील वर्मा को सस्पेंड कर दिया गया था। इन तीनों अफसरों पर अवैध खनन, और भ्रष्टाचार के आरोपों पर कार्रवाई की गई है। ‌डीएम और एसएसपी पर कार्रवाई होता देख भारतीय जनता पार्टी के इटावा सांसद रामशंकर कठेरिया ने इटावा के डीएम की मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिकायत की है।
बीजेपी सांसद कठेरिया ने ट्वीट कर लिखा, ‘औरैया जिलाधिकारी सुनील वर्मा को आज उत्तर प्रदेश सरकार ने सस्पेंड किया। बहुत ही सराहनीय फैसला। सुनील वर्मा महाभ्रष्ट, जिलाधिकारी औरैया की तरह इटावा जिलाधिकारी की भी जांच होनी चाहिए। बता दें कि इस समय इटावा की डीएम श्रुति सिंह हैं।

Leave a Comment