Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR
October 21, 2026
Daily Lok Manch
उत्तर प्रदेश राजनीतिक

बसपा के सतीश चंद्र मिश्र का दावा 90% ब्राह्मण हमारे साथ, बोले इस बार भी दिखाएंगे सोशल इंजीनियरिंग

भाजपा, सपा और कांग्रेस के मुकाबले यूपी में अभी तक बहुजन समाजवादी पार्टी ने विधानसभा चुनाव को लेकर जमीनी स्तर पर कोई तैयारी नहीं की है। बसपा प्रमुख मायावती ने लंबे समय से कोई चुनावी जनसभा भी नहीं की है। लेकिन बसपा के राष्ट्रीय महासचिव और पार्टी के रणनीतिकार सतीश चंद्र मिश्रने दावा किया है कि यूपी में ब्राह्मण समाज उनके साथ है। सोमवार को लखनऊ में न्यूज चैनल आजतक के पंचायत कार्यक्रम में बोलते हुए सतीश चंद्र मिश्र ने कहा कि राजनीतिक पार्टियां बीएसपी से डरी हुई हैं।  उन्होंने कहा कि बीजेपी समाज को बांटने का काम कर रही है। सतीश चंद्र मिश्र ने कहा कि यूपी का 90 फीसदी ब्राह्मण हमारे साथ है, इस बार देश हमारी सोशल इंजीनियरिंग देखेगा। उन्होंने कहा कि बीजेपी चिंता में पड़ गई है कि ब्राह्मण समाज हमारे हाथ से निकल गया है। इसलिए उन्हें अपने साथ करने के लिए बीजेपी ने ब्राह्मण समाज के चुनिंदा चेहरों की एक कमेटी बनाई और उन्हें जिम्मेदारी दी गई है कि वे ब्राह्मण समाज को अपने साथ करें। मिश्रा ने कहा कि इस बार देश हमारी सोशल इंजीनियरिंग देखेगाउन्होंने कहा कि बीजेपी चिंता में पड़ गई है कि ब्राह्मण समाज हमारे हाथ से निकल गया है। इसलिए उन्हें अपने साथ करने के लिए बीजेपी ने ब्राह्मण समाज के चुनिंदा चेहरों की एक कमेटी बनाई और उन्हें जिम्मेदारी दी गई है कि वे ब्राह्मण समाज को अपने साथ करें।

Leave a Comment