बसपा ने यूपी में अपने 53 प्रत्याशियों की चौथी लिस्ट जारी की, जानिए किसको कहां से मिला टिकट - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
March 27, 2026
Daily Lok Manch
उत्तर प्रदेश राजनीतिक

बसपा ने यूपी में अपने 53 प्रत्याशियों की चौथी लिस्ट जारी की, जानिए किसको कहां से मिला टिकट

यूपी में बहुजन समाजवादी पार्टी की सुप्रीमो मायावती ने अपने 53 प्रत्याशियों की चौथी लिस्ट जारी कर दी है। बसपा ने शुक्रवार को पीलीभीत, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, उन्नाव, लखनऊ, रायबरेली, बांदा और फतेहपुर की विधानसभा सीटों पर टिकट की घोषणा की। इस लिस्ट में सबसे अधिक मुस्लिम प्रत्याशी हैं। 16 मुस्लिमों को टिकट दिया गया है। वहीं, 7 ब्राह्मण और 5 महिलाओं को मैदान में उतारा गया है। बसपा की चौथी सूची में लखनऊ की मलिहाबाद सीट से जगदीश रावत, बक्शी का तालाब से सलाउद्दीन सिद्दीकी, सरोजनी नगर से मो जलीस खां, लखनऊ पश्चिम से कायम रजा खान, लखनऊ उत्तरी से मो सरवर मलिक, लखनऊ पूर्वी से आशीष कुमार सिन्हा, लखनऊ मध्य से आशीष चंद्रा श्रीवास्तव, लखनऊ कैंट से अनिल पांडेय और मोहनलालगंज से देवेंद्र कुमार सरोज को टिकट दिया है । देवेंद्र सिंह महाबली को उन्नाव से टिकट दिया है।

उत्तर प्रदेश चुनावी समर

Related posts

सीएम योगी के आदेश पर मथुरा श्रीकृष्ण जन्मभूमि ने लिया बड़ा फैसला

admin

काशी के “84 घाट” भारी बारिश के बाद जलमग्न, गंगा किनारे मंदिरों में भी भरा पानी, श्रद्धालु परेशान

admin

यूपी में कारागार कर्मियों के लिए जारी किया गया नया चिह्न, दाहिने सीने पर लगेगा

admin

Leave a Comment