ब्रेकिंग : मोदी सरकार में कैबिनेट मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने दिया इस्तीफा, अटकलों का दौर जारी - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
February 11, 2026
Daily Lok Manch
राष्ट्रीय

ब्रेकिंग : मोदी सरकार में कैबिनेट मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने दिया इस्तीफा, अटकलों का दौर जारी


मोदी सरकार में दो बार से अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी का कल राज्यसभा का कार्यकाल खत्म हो रहा है। नकवी के सियासी गलियारों में नई जिम्मेदारी को लेकर बाजार गर्म है। राजधानी दिल्ली में आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कैबिनेट की बैठक में केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी के कार्यकाल की खूब सराहना की। पीएम मोदी की कैबिनेट बैठक के बाद भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से भी मिलने पहुंचे। उसके कुछ देर बाद ही केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने इस्तीफा दे दिया है। जेपी नड्डा की मुलाकात के बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि नकवी को मोदी सरकार कोई नई जिम्मेदारी दे सकती है। हालांकि अभी स्पष्ट नहीं है उन्हें केंद्र सरकार किस पोस्ट पर नियुक्त करती है। बता दें कि मुख्तार अब्बास नकवी भाजपा के संस्थापक सदस्यों में से एक हैं। वह करीब 40 सालों से भारतीय जनता पार्टी से जुड़े हुए हैं। तीन बार से नकवी राज्यसभा के सांसद है। पिछले दिनों यूपी के रामपुर से लोकसभा उपचुनाव में उन्हें उम्मीदवार बनाए जाने की चर्चा थी लेकिन पार्टी ने उन्हें टिकट नहीं दिया। तभी से उन्हें नई जिम्मेदारी दिए जाने की अटकलें शुरू हो गई थी। आज पीएम मोदी के कैबिनेट बैठक में मौजूद रहे मुख्तार अब्बास नकवी राज्य सभा का कार्यकाल का कल आखिरी दिन है। लेकिन आज ही नकवी ने केंद्रीय मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। अब नकवी के नई भूमिका को लेकर चर्चाएं शुरू हो गई है।

Related posts

Caste Census : चार राज्यों में अक्टूबर 2026 से जातीय जनगणना : पहले फेज में हिमाचल, लद्दाख, जम्मू-कश्मीर और उत्तराखंड, बाकी राज्यों में 1 मार्च 2027 से होगी

admin

अभिनेता माता के दरबार में : शाहरुख खान ने पैदल चलकर जम्मू-कश्मीर में मां वैष्णो देवी मंदिर में मत्था टेका, देखें वीडियो

admin

पाकिस्तान को खुफिया जानकारी देने के आरोप में विदेश मंत्रालय के ड्राइवर को पुलिस ने किया अरेस्ट

admin

Leave a Comment