यूपी में पीएम मोदी ने चुनावी रैली के दौरान मंच से भाजपा कार्यकर्ता के क्यों छुए पैर - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
August 4, 2026
Daily Lok Manch
राष्ट्रीय

यूपी में पीएम मोदी ने चुनावी रैली के दौरान मंच से भाजपा कार्यकर्ता के क्यों छुए पैर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को राजनीति के साथ निजी जीवन में भी संस्कार, अनुशासन और छोटे-बड़ों का सम्मान करने के लिए जाने जाते हैं। ‌भले ही नरेंद्र मोदी आज विश्व के सबसे बड़े नेताओं में शुमार हैं लेकिन आज भी वह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की चली आ रही परंपरा को नहीं भूलते हैं, संघ की विचारधारा में कोई छोटा बड़ा नहीं होता है सब एक समान हैं। ऐसा ही एक नजारा उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के दौरान जनपद उन्नाव में रैली के दौरान मंच से देखने को मिला। आपको बता दें कि दरअसल उन्नाव में रैली के मंच पर जैसे ही पीएम पहुंचे तो भाजपा के उन्नाव जिला अध्यक्ष अवधेश कटियार को प्रधानमंत्री को भगवान राम की एक मूर्ति भेंट करने के लिए कहा गया। अवधेश कटियार ने भगवान राम मूर्ति भेंट करने के बाद झुककर पीएम नरेंद्र मोदी के पैर छुए। जैसे ही कटियार झुके तुरंत पीएम मोदी ने हाथ से इशारा कर अवधेश कटियार को ऐसा करने से रोक दिया। हैरान तो लोग तब हो गए जब शिष्टाचार स्वरूप खुद पीएम मोदी ने अवधेश कटियार के पैर छुए और इस यह पूरा नजारा कैमरे में कैद हो गया, जो कि अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वहीं दूसरी ओर भारतीय जनता पार्टी के नेता और हरियाणा के प्रभारी अरुण यादव ने पीएम नरेंद्र मोदी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया, जिसमें दिख रहा है कि जब कार्यकर्ता पीएम मोदी के पैर छूता है तो पीएम मोदी पहले कार्यकर्ता को रोकते हैं और बाद में वो खुद कार्यकर्ता के पैर छू लेते हैं।

Related posts

RBI ने बैंकों को बड़ी राहत दी: IFR अनिवार्यता खत्म, CRAR नियमों में ढील से बढ़ेगी कर्ज देने की क्षमता

admin

एक और इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, मात्र 150 रुपये में पूरे महीने कर सकते हैं सफर

admin

इंडिया गेट की अमर जवान ज्योति की लौ को नेशनल वॉर मेमोरियल में विलय किया गया, देखें ऐतिहासिक पल की तस्वीरें

admin

Leave a Comment