Himachal Pradesh assembly election BJP manifesto release ब्रेकिंग : हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव से 6 दिन पहले भाजपा ने जारी किया अपना मेनिफेस्टो, "जनता से किए 11 बड़े शुभ संकल्प" - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
February 11, 2026
Daily Lok Manch
Recent राष्ट्रीय

Himachal Pradesh assembly election BJP manifesto release ब्रेकिंग : हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव से 6 दिन पहले भाजपा ने जारी किया अपना मेनिफेस्टो, “जनता से किए 11 बड़े शुभ संकल्प”


हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर शनिवार को कांग्रेस ने अपना मेनिफेस्टो जारी किया था। कांग्रेस ने इसम प्रदेश की जनता से 10 बड़े वादे किए थे। वही कांग्रेस ने इस मेनिफेस्ट को हिमाचल प्रगति पत्र का नाम दिया था। ‌‌ आज इसी कड़ी में राजधानी शिमला में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने विधानसभा चुनाव से 6 दिन पहले अपना घोषणापत्र यानी मेनिफेस्टो जारी कर दिया है। ‌ इसमें भाजपा ने ऐलान किया है कि अगर हिमाचल में उसकी सरकार बनती है तो प्रदेश में यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू किया जाएगा। जेपी नड्डा ने इस मेनिफेस्टो में बीजेपी ‘विजय संकल्प पत्र” का नाम दिया है। ‌ मेनिफेस्टो लॉन्चिंग के समय भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में समान नागरिक संहिता लाया जाएगा। इसके लिए एक्सपर्ट्स की एक कमेटी बनाई जाएगी। 8 लाख से ज्यादा युवाओं को सरकारी नौकरी देंगे। आइए जानते हैं भाजपा के हिमाचल की जनता से किए गए 11 कौन से बड़े वादे हैं।




– हिमाचल प्रदेश के सभी गांवों को पक्की सड़कों से जोड़ा जाएगा।


– बुनियादी ढांचे और परिवहन के विकास के लिए भाजपा शक्ति नामक कार्यक्रम शुरू करेगी। इससे धार्मिक मंदिर और स्थानों को सड़कों से जोड़ा जाएगा।


– शहीद सैनिकों के परिजनों की सहायता राशि बढ़ाएंगे।


– 12वीं कक्षा में टॉप करने वाली छात्राओं को ढाई हजार रुपए हर महीने स्कॉलरशिप दी जाएगी. जो कि ग्रेजुएशन तक जारी रहेगी।


– हिम स्टार्टअप योजना लेकर आएंगे, युवाओं के लिए 900 करोड़ रुपये के कोष के साथ स्टार्टअप इकाई शुरू की जाएगी।


— सेब पैकेजिंग पर राज्य सरकार द्वारा 12 फीसदी अतिरिक्त जीएसटी का भुगतान किया जाएगा।


– प्रदेश में 5 नए मेडिकल कॉलेज-मोबाइल क्लीनिक वैन होंगे दोगुना।

– हर जिले में 2 गर्ल्स हॉस्टल बनाएंगे. जो बेटियां हायर एजुकेशन करना चाहेंगी, उन्हें इसमें मदद मिल सकेगी।


– वक्फ संपत्तियों का सर्वे किया जाएगा। अवैध उपयोग पर रोक लगेगी।

Related posts

IAF Vice Chief पाकिस्तान के साथ जंग जैसे हालातों के बीच मोदी सरकार ने एयर मार्शल तिवारी को दी बड़ी जिम्मेदारी, इस राज्य के रहने वाले हैं

admin

(BCCI big decision womens cricket team players happy) ‘ऐतिहासिक फैसला” : भैया दूज पर बीसीसीआई ने भारतीय महिला क्रिकेट खिलाड़ियों को दिया “बड़ा तोहफा”

admin

सुख-समृद्धि के साथ अंधकार पर विजय का प्रतीक है दीपावली, कई देवताओं की आस्था से जुड़ा है यह पर्व

admin

Leave a Comment