Bondi Beach shooting: सिडनी आतंकी हमले में आरोपी आईएसआईएस के संपर्क में थे, कार से बरामद हुए आतंकी संगठन के झंडे  - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
April 7, 2026
Daily Lok Manch
Recent राष्ट्रीय

Bondi Beach shooting: सिडनी आतंकी हमले में आरोपी आईएसआईएस के संपर्क में थे, कार से बरामद हुए आतंकी संगठन के झंडे 

ऑस्ट्रेलिया में दुनिया के सबसे मशहूर बीच में से एक बॉन्डी बीच पर यहूदी त्योहार हनुक्का के जश्न के दौरान हुए हमले में कम से कम 16 लोग मारे गए हैं, जिनमें एक बच्चा भी शामिल है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।अधिकारियों ने कहा कि यह हमला यहूदी समुदाय को निशाना बनाकर किया गया। हनुक्का के पहले दिन का जश्न मनाने के लिए सिडनी के बॉन्डी बीच पर सैकड़ों लोग इकट्ठा हुए थे। इस दौरान बंदूकधारियों ने हमला कर दिया। अधिकारियों ने कहा कि इस आतंकवादी हमले में कम से कम 16 लोग मारे गए और 40 अन्य घायल हो गए ।

न्यू साउथ वेल्स के स्वास्थ्य मंत्री रयान पार्क ने कहा कि मरने वालों की संख्या 12 से बढ़कर 16 हो गई है, जिनमें 12 साल का एक बच्चा भी शामिल है। उन्होंने बताया कि तीन अन्य बच्चों का भी अस्पताल में इलाज किया जा रहा है।

पिता-पुत्र ने गोलीबारी को दिया अंजाम
पुलिस के अनुसार, फायरिंग करने वाले दोनों आरोपी पिता-पुत्र थे। 24 वर्षीय नवीन अकरम और उसके 50 वर्षीय पिता साजिद अकरम ने कार्यक्रम में मौजूद लोगों पर अंधाधुंध गोलियां चलाईं, जिसमें 15 लोगों की मौत हो गई। मुठभेड़ के दौरान पुलिस की जवाबी कार्रवाई में साजिद अकरम को मार गिराया गया, जबकि नवीन अकरम घायल अवस्था में पकड़ा गया। फिलहाल वह पुलिस निगरानी में अस्पताल में भर्ती हैं।

जांच के बाद पुलिस ने दक्षिण-पश्चिम सिडनी के बॉनिरिग स्थित उनके घर और कैंप्सी में उस एयरबीएनबी प्रॉपर्टी पर छापेमारी की, जहां दोनों आरोपी ठहरे हुए थे। छापेमारी के दौरान कई अहम सुराग जुटाए गए हैं।

Related posts

UP Nagar nikay chunav 2023 BJP 10 mayor candidates name announced : यूपी में भाजपा ने मेयर प्रत्याशियों की जारी की लिस्ट, देखें किसे कहां से मिला टिकट

admin

दर्दनाक हादसा : उत्तराखंड में हिमाचल प्रदेश की पथ परिवहन निगम की बस 100 मीटर गहरी खाई में गिरी, चार यात्रियों की मौत, 32 से अधिक घायल

admin

देश में पहली बार हुआ ऐसा खतरनाक हादसा, महिसागर नदी पर बना ब्रिज भरभराकर ढह गया, पुल से गुजर रहे दो ट्रक, दो कार समेत पांच गाड़ियां एक के बाद नदी में गिरती चली गईं, 13 लोगों की मौत, रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो

admin

Leave a Comment