Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR
October 17, 2026
Daily Lok Manch
मनोरंजन राष्ट्रीय

Bollywood Actor Akshay Kumar Indian Citizenship : बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार को मिली भारत की नागरिकता, ट्वीट करते हुए लिखा “दिल और नागरिकता दोनों हिंदुस्तानी”

Akshay Kumar Indian Citizenship

Akshay Kumar : बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने फैंस को बड़ी खुशखबरी दी है। दरअसल, आज स्वतंत्रता दिवस के मौके पर बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार को भारत की नागरिकता मिल गई है। एक्टर ने पोस्ट शेयर कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने ट्वीट कर लिखा- दिल और नागरिकता दोनों हिंदुस्तानी। स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं। जय हिंद एक्टर ने डॉक्यूमेंट की फोटो भी शेयर की है। बता दें कि अक्षय कुमार के पास कनाडा की नागरिकता थी। इस वजह से उन्हें कई बार सोशल मीडिया पर आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था। इसलिए वे काफी दिनों से भारत की नागरिकता के लिए कोशिश कर रहे थे।

Leave a Comment