August 24, 2026
Daily Lok Manch
राजनीतिक राष्ट्रीय

छत्तीसगढ़ में भाजपा ने अध्यक्ष पद से विष्णुदेव को हटाया, बिलासपुर के सांसद को सौंपी नई जिम्मेदारी


आज भारतीय जनता पार्टी के लिए महाराष्ट्र, बिहार और छत्तीसगढ़ सियासी घटनाक्रम से जुड़े हुए हैं। पहले बात करते हैं महाराष्ट्र से जहां आज 44 दिन बाद मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की सरकार में मंत्रिमंडल का पहला विस्तार हुआ है। इसके बाद बिहार में 2 साल से चला आ रहा गठबंधन नीतीश कुमार ने तोड़ दिया है। वहीं छत्तीसगढ़ में भी भाजपा ने अपना नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। छत्तीसगढ़ के नए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव होंगे। इसे लेकर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्‌डा ने आदेश जारी कर दिया है। अरुण साव इस वक्त बिलासपुर से सांसद भी हैं। अभी तक विष्णुदेव साय पार्टी के आदिवासी चेहरे के तौर पर प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। भाजपा के इस फैसले के बाद छत्तीसगढ़ में सियासत भी शुरू हो गई है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा है कि आज विश्व आदिवासी दिवस पर विष्णुदेव साय को उनके पद से नहीं हटाना चाहिए था, एक दिन बाद हटाया जा सकता था।कांग्रेस के आरोप पर छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने कहा, कांग्रेस को पता होना चाहिए कि यह वही बीजेपी है, जिसने अनुसूचित जनजाति के लिए अलग विभाग का गठन किया। राष्ट्रपति आदिवासी वर्ग से बनी हैं।

Leave a Comment