पश्चिम बंगाल विधानसभा के लिए भाजपा ने 111 उम्मीदवारों की जारी की दूसरी लिस्ट - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
April 9, 2026
Daily Lok Manch
राष्ट्रीय

पश्चिम बंगाल विधानसभा के लिए भाजपा ने 111 उम्मीदवारों की जारी की दूसरी लिस्ट

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने गुरुवार को उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी है। इस सूची में 111 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं। खास बात यह है कि पार्टी ने अभिनेत्री रूपा गांगुली को भी टिकट दिया है। इससे पहले भाजपा सोमवार को 144 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर चुकी है।
वहीं, असम विधानसभा चुनाव के लिए भी भाजपा ने गुरुवार सुबह अपने उम्मीदवारों की पहली सूची घोषित की। इस सूची में मुख्यमंत्री हिमंता बिस्व सरमा समेत कुल 88 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं। हिमंता बिस्व सरमा अपनी पारंपरिक जालुकबारी सीट से ही चुनाव लड़ेंगे और यह उनका सातवां चुनाव होगा।
भाजपा ने असम में हाल ही में पार्टी में शामिल हुए नेताओं पर भी भरोसा जताया है। करीब 25 दिन पहले भाजपा में आए पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष भूपेन बोरा को भी टिकट दिया गया है। इसके अलावा, कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए सांसद प्रद्युत बोरदोलोई को दिसपुर सीट से उम्मीदवार बनाया गया है।


इधर, प्रद्युत बोरदोलोई के भाजपा में शामिल होने के बाद उनके बेटे प्रतीक बोरदोलोई ने बड़ा फैसला लिया है। उन्होंने ऐलान किया है कि वह विधानसभा चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार के तौर पर चुनाव नहीं लड़ेंगे। इस संबंध में उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को पत्र लिखकर कहा कि मौजूदा परिस्थितियों में उनका उम्मीदवार बने रहना उचित नहीं होगा।

Related posts

पैगंबर मोहम्मद मामले में इस्लामिक देशों के विरोध के बीच इस देश ने समर्थन करते हुए कहा, भारत को माफी मांगने की कोई जरूरत नहीं

admin

Himachal Pradesh assembly election final voting result : हिमाचल में शाम 5:00 बजे तक जारी हुआ मतदान प्रतिशत, पूरे प्रदेश में “सिरमौर” ने मारी बाजी

admin

VIDEO ह्रदय विदारक हादसा : मेडिकल की तैयारी कर रहा छात्र छठी मंजिल की बालकनी में लगी जाली के टूटने से नीचे आ गिरा, चप्पल पहनते समय बैलेंस बिगड़ने से हुई घटना, मौजूद साथी भी बचा नहीं सके, देखें दर्दनाक वीडियो

admin

Leave a Comment