September 7, 2026
Daily Lok Manch
Recent राष्ट्रीय

बिहार विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट

भाजपा ने बिहार चुनाव के पहले चरण के लिए स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी। पहले चरण के लिए 6 नवंबर को मतदान होगा और दूसरे चरण के लिए 11 नवंबर को मतदान होगा और मतगणना 14 नवंबर को है। सूची में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा, अमित शाह, राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी, शिवराज सिंह चौहान, असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत अन्य नेताओं के नाम शामिल हैं। भाजपा ने 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट में 4 भोजपुरी सिनेमा के स्टार को भी शामिल किया है। पवन सिंह, मनोज तिवारी, रवि किशन और निरहुआ बिहार चुनाव में भाजपा का प्रचार करेंगे। पवन सिंह पिछले दिनों ही भाजपा में शामिल हुए थे। 243 सीट में से भाजपा 101 पर चुनाव लड़ रही है। भाजपा ने सभी प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है।

Leave a Comment