यूपी चुनाव के लिए भाजपा ने 91 प्रत्याशियों की जारी की सूची, देखें किसको कहां से मिला टिकट - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
April 10, 2026
Daily Lok Manch
उत्तर प्रदेश राजनीतिक

यूपी चुनाव के लिए भाजपा ने 91 प्रत्याशियों की जारी की सूची, देखें किसको कहां से मिला टिकट



उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने आज अपने प्रत्याशियों की तीसरी लिस्ट भी जारी कर दी है। भाजपा ने शुक्रवार को 91 कैंडिडेट्स की नई सूची जारी की है. इसमें पूर्व मंत्री उपेंद्र तिवारी, अनुपमा जायसवाल, गिरीश यादव और राजेंद्र प्रताप सिंह के नाम पर मुहर लगा दी गई है। वहीं, सीएम योगी आदित्यनाथ के मीडिया सलाहकार शलभमणि त्रिपाठी को देवरिया से चुनाव लड़ने के लिए टिकट दिया गया है। अयोध्या से वेद प्रकाश गुप्ता,गोसाईगंज से आरती तिवारी,बीकापुर से अमित सिंह व रुदौली से रामचंद्र यादव व मिल्कीपुर से बाबा गोरखनाथ भाजपा के प्रत्याशी होंगे। रसड़ा से बब्बन राजभर, बिल्थरारोड से छट्ठू राम, ,सिकंदरपुर से पुनः संजय यादव हुए प्रत्याशी होंगे।

वहीं सपा छाेड़कर बीजेपी में गए सुभाष राय को जलालाबाद से टिकट दिया गया है।‌ इस लिस्ट की मानें तो भाजपा ने सिटिंग विधायक पर ही ज्यादा भरोसा जताया है।‌ बता दें कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने अपनी पहली सूची में 107 प्रत्याशियों के नाम की घोषणा की थी। वहीं दूसरी लिस्ट में 85 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया था।

Related posts

Patna Opposition : भाजपा को हराने के लिए एक साथ जुटी 15 विपक्षी पार्टियां, सीएम केजरीवाल ने महाबैठक का मजा किया किरकिरा, रूठ कर निकल गए, गृहमंत्री अमित शाह ने कहा- विपक्ष ने फोटो सेशन कराया, देखें वीडियो

admin

लखनऊ में सुपरस्टार रजनीकांत ने राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से राजभवन में की मुलाकात, आज शाम को सीएम योगी से मिलेंगे, कल अयोध्या में करेंगे रामलला के दर्शन

admin

यूपी चुनाव के पांचवें चरण में दोपहर 1 बजे तक आयोग ने जारी किए आंकड़े, 34.83 प्रतिशत हुई वोटिंग

admin

Leave a Comment