भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा दो दिन के दौरे पर पहुंचे उत्तराखंड, पार्टी के कई कार्यक्रमों में लेंगे भाग - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
August 12, 2026
Daily Lok Manch
उत्तराखंड

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा दो दिन के दौरे पर पहुंचे उत्तराखंड, पार्टी के कई कार्यक्रमों में लेंगे भाग

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा दो दिन के दौरे पर उत्तराखंड पहुंचे हैं। देहरादून के जौलीग्रांट हवाई अड्डे पर उनका साथ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने स्वागत किया। बता दें कि सबसे पहले जेपी नड्डा उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व केंद्रीय शिक्षा मंत्री डॉ रमेश निशंक पोखरियाल की बेटी की शादी में जनपद चमोली में पहुंचकर शामिल हुए। जेपी नड्डा गढ़वाल और कुमाऊं मंडलों में विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे। दोपहर में उन्होंने चमोली के सवाड में शहीद सम्मान यात्रा में शामिल होने के साथ ही सभा को संबोधित किया। फिर वह अल्मोड़ा के लिए रवाना जाएंगे, जहां वह पार्टी की जिला स्तरीय कोर ग्रुप की बैठक लेंगे। रात्रि विश्राम के लिए वह रुद्रपुर पहुंचेंगे और वहां भी जिला स्तरीय कोर ग्रुप की बैठक लेंगे। अगले दिन 16 नवंबर को भाजपा अध्यक्ष रुद्रपुर में बंगाली समुदाय के साथ संवाद कार्यक्रम में शामिल होंगे। उनका पार्टी के प्रांतीय पदाधिकारियों और टोली बैठकों में भाग लेने का कार्यक्रम भी है।

Related posts

Uttarakhand Cabinet minister Chandan Ramdas Passes Away : उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री और भाजपा के कद्दावर नेता के अचानक निधन से पीएम मोदी, सीएम धामी समेत तमाम नेताओं ने जताया शोक, प्रदेश में 3 दिन का राजकीय शोक

admin

भारत मंडपम में दिखा अलग रंग : 12 साल की उपलब्धि का जश्न, पीएम मोदी के साथ एनडीए और भाजपा नेताओं ने खाई बंगाल की मशहूर झालमुड़ी, देखें फोटो और वीडियो

admin

ब्रह्मकमल टोपी के बाद अब पहाड़ी गमछा भी देवभूमि में बनेगा पारंपरिक पोशाक

admin

Leave a Comment