यूपी विधानसभा चुनाव के चौथे चरण की पूर्व संध्या पर भाजपा सांसद के बेटे ने की अखिलेश से मुलाकात, सपा में जाने की अटकलें - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
July 7, 2026
Daily Lok Manch
उत्तर प्रदेश राजनीतिक

यूपी विधानसभा चुनाव के चौथे चरण की पूर्व संध्या पर भाजपा सांसद के बेटे ने की अखिलेश से मुलाकात, सपा में जाने की अटकलें

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के चौथे चरण की पूर्व संध्या पर राजधानी लखनऊ में एक नई मुलाकात ने सियासी गलियारे में हलचल मचा दी। यह मुलाकात हुई है भारतीय जनता पार्टी की सांसद और योगी सरकार की पूर्व कैबिनेट मंत्री रीता बहुगुणा जोशी के बेटे मयंक जोशी और सपा प्रमुख अखिलेश यादव की। बता दें कि मयंक जोशी लखनऊ कैंट विधानसभा क्षेत्र से भाजपा से टिकट मांग रहे थे। बेटे को टिकट दिलाने के लिए रीता बहुगुणा जोशी करीब 15 दिन से राजधानी दिल्ली में पिछले दिन डेरा जमाए हुई थी। लेकिन भाजपा हाईकमान ने मयंक जोशी को लखनऊ कैंट सीट से टिकट नहीं दिया। उनके स्थान पर योगी सरकार के कानून मंत्री बृजेश पाठक को भाजपा ने कैंट से अपना उम्मीदवार बनाया है। इसके बाद रीता बहुगुणा जोशी ने तभी बयान देते हुए कहा था कि मयंक जोशी अपना सियासी भविष्य तलाशने के लिए आजाद हैं। तभी से अटकलें लग रही थी कि मयंक समाजवादी पार्टी का दामन थाम सकते हैं। बुधवार को यूपी के चौथे चरण के चुनाव में लखनऊ में भी मतदान होंगे। उससे पहले मयंक ने अखिलेश यादव से मुलाकात कर सियासी गलियारों में हलचल बढ़ा दी है। अटकलें लगाई जा रही है कि मयंक जोशी सपा में शामिल हो सकते हैं। इस मुलाकात के बाद अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया पर मयंक जोशी के साथ फोटो भी शेयर किया है।

Related posts

घाटी में पीएम की पाक को ललकार : पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद पहली बार कश्मीर की धरती पर पहुंचे पीएम मोदी ने दुनिया के सबसे लंबे रेलवे ब्रिज पर लहराया तिरंगा, यह कोई साधारण वीडियो नहीं

admin

राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा हाईकमान ने गठित की चुनाव समिति और मेनिफेस्टो कमेटी, पूर्व सीएम वसुंधरा राजे को नहीं मिली जगह, इन नेताओं को दी गई जिम्मेदारी 

admin

तकरार और बढ़ी, कुंडा में सपा के चुनाव में बूथ कैप्चरिंग के आरोप लगाने के बाद राजा भैया ने फिर अखिलेश यादव को लेकर दिया बड़ा बयान

admin

Leave a Comment