VIDEO : पठान फिल्म को लेकर भाजपा सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने दिया बड़ा बयान, "भगवा का अपमान करने वालों का मुंह तोड़ देंगे", देखें वीडियो - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
March 29, 2026
Daily Lok Manch
Recent धर्म/अध्यात्म मनोरंजन स्पोर्ट्स

VIDEO : पठान फिल्म को लेकर भाजपा सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने दिया बड़ा बयान, “भगवा का अपमान करने वालों का मुंह तोड़ देंगे”, देखें वीडियो

शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की अगले महीने रिलीज होने वाली फिल्म पठान को लेकर हिंदू संगठनों और भाजपा नेताओं ने मोर्चा खोल दिया है। कई राज्यों में इस फिल्म के प्रदर्शन को रोकने के लिए हिंदू नेता सड़कों पर उतर आए हैं। वहीं सबसे ज्यादा विरोध मध्यप्रदेश में दिखाई दे रहा है। शुक्रवार को भोपाल समेत कई जिलों में फिल्म पठान को लेकर हिंदू संगठनों ने सड़कों पर आकर विरोध प्रदर्शन किए। ‌अब फिल्म पठान के विरोध में भारतीय जनता पार्टी की सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर भी शामिल हो गई हैं। उन्होंने कहा है कि हम भगवा की बेइज्ज़ती बर्दाश्त नहीं करेंगे। इस रंग की बेइज्ज़ती करने वालों को मुंह तोड़ जवाब नहीं बल्कि मुंह तोड़कर हाथ में देने की हिम्मत रखते हैं। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए प्रज्ञा ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस ने भी भगवा का आतंकवादी और चोर उचक्का तक कहा। उन्हें भी जनता ने करारा जवाब दे दिया है। उन्होंने कहा कि भगवा रंग हमारे देश की शान है, साथ ही यह रंग राष्ट्रध्वज में भी मौजूद है। भगवा की बेइज्ज़ती करने की कोशिश की गई तो कोई भी नहीं बचेगा। ऐसा करने वाले को हम मुंहतोड़ जवाब नहीं बल्कि उसका मुंहतोड़ कर हाथ में रखने की हिम्मत रखते हैं क्योंकि सनातनी जिंदा है। हम संन्यासी भी पीछे नहीं हटेंगे। उन्होंने हिंदुओं से फिल्म के बॉयकॉट की अपील की है। सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने अपने पूरे बयान में भगवा वस्त्र के उपयोग को लेकर विरोध जताया है।

उन्होंने कहा कि भगवा रंग हमारे त्याग और बलिदान का रंग है। इसे राष्ट्रीय ध्वज में भी शामिल किया गया है। भगवा का अपमान बिल्कुल सहन नहीं किया जाएगा। इस फिल्म को मध्य प्रदेश में भी चलने नहीं दिया जाएगा। साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि कानून का सहारा लेने की जरूरत पड़ी तो उसके लिए भी वे तैयार हैं। वहीं इससे पहले मध्यप्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने गाने पर आपत्ति जताते हुए कहा कि फिल्म पठान के गाने में टुकड़े-टुकड़े गैंग की समर्थक अभिनेत्री दीपिका पादुकोण की वेशभूषा बेहद आपत्तिजनक है और साफ दिख रहा है कि गाना दूषित मानसिकता के साथ फिल्माया गया है। उन्होंने फिल्म के निर्माताओं से अनुरोध किया है कि बेशर्म गाने के दृश्यों और वेशभूषा को ठीक किया जाए अन्यथा फिल्म पठान को मध्यप्रदेश में अनुमति दी जाए या नहीं दी जाए,यह विचारणीय होगा।

Related posts

Parliament monsoon Session : मानसून सत्र के 9 वें दिन भी मणिपुर मुद्दे पर विपक्ष का हंगामा, कार्यवाही 2 बजे तक स्थगित

admin

1 जुलाई, मंगलवार का पंचांग और राशिफल

admin

FIFA World Cup Final : फीफा वर्ल्ड कप का फाइनल आज, फ्रांस और अर्जेंटीना का मुकाबला देखने के लिए दुनिया की लगी निगाहें, दोनों टीमों में जीत को लेकर छाया उत्साह

admin

Leave a Comment