बजट की प्रतिक्रिया देने और फोटो खिंचवाने को लेकर विधानसभा परिसर में भाजपा के विधायक आपस में ही भिड़ गए, हाथ की कोहनी लगने पर हुआ विवाद - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
March 4, 2026
Daily Lok Manch
राष्ट्रीय

बजट की प्रतिक्रिया देने और फोटो खिंचवाने को लेकर विधानसभा परिसर में भाजपा के विधायक आपस में ही भिड़ गए, हाथ की कोहनी लगने पर हुआ विवाद



बिहार विधानसभा में नीतीश सरकार ने बजट पेश किया। इसके बाद भाजपा के विधायक विधानसभा परिषद में ही नीतीश सरकार के बजट पर प्रतिक्रिया देने के लिए आ रहे थे। भाजपा विधायकों से बजट की प्रतिक्रिया लेने के लिए मीडियाकर्मियों ने कैमरे और माइक लगाए हुए थे। लेकिन इस दौरान फोटो खिंचवाने के लिए भाजपा विधायकों में आपस में ही नोकझोंक होने लगी। भाजपा के दो विधायक हाथ की कोहनी मारने पर आपस में उलझ गए। ‌ बता दें कि बजट पेश होने के बाद भाजपा के नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा समेत अन्य विधायक मीडिया के सामने प्रतिक्रिया देने के लिए आए। इसी दौरान विधायक अरुण सिन्हा और संजय सिंह के बीच कैमरे के सामने खड़े होने को लेकर नोकझोंक हो गई।

Watch video 👇👇

भाजपा विधायक संजय सिंह अरुण सिन्हा पर भड़क गए। उन्होंने अरुण सिन्हा को कोहनी मारने पर टोका। इस पर अरुण सिन्हा बिफर गए। उन्होंने कहा कि जरा भाषा पर कंट्रोल रखिए। संजय सिंह बोले कि आप सीनियर हैं, तो सीनियर की तरह रहिए। दोनों विधायकों के बीच कैमरे के सामने आने के लिए बहस होने लगी। उसके बाद भाजपा विधायक और नेता प्रतिपक्ष ने विजय सिन्हा को बीच-बचाव में आना पड़ा। उन्होंने दोनों विधायकों को समझाया और अरुण सिन्हा को पकड़कर किनारे किया। भाजपा विधायकों की नोकझोंक मीडिया के कैमरों में कैद हो गया। अब आरजेडी ने वीडियो शेयर कर चुटकी ली है और कहा- बीजेपी के 2 विधायक फोटो खिंचाने के लिए आपस में खूब लड़े।

Related posts

Rajasthan Suspend Minister Rajendra Singh Gudha Marshals manhandled VIDEO : राजेंद्र सिंह गुढ़ा से विधानसभा में मार्शलों ने की धक्का-मुक्की, सदन में भी कांग्रेस विधायक से हुई भिड़ंत, कैमरे के सामने रो पड़े पूर्व मंत्री, राजस्थान में “लाल डायरी पर सियासत”, देखें वीडियो

admin

Rahul Gandhi Modi Surname Supreme Court : राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट के फैसले का अभी कुछ दिन और करना होगा इंतजार, मोदी सरनेम केस में अब 4 अगस्त को होगी सुनवाई

admin

आज शाम छह बजे तक मुख्य खबरों की सुर्खियां, जानिए एक नजर में

admin

Leave a Comment