Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR
October 29, 2026
Daily Lok Manch
उत्तराखंड

BJP meri Mati Mera Desh : उत्तराखंड में भाजपा शहीदों के सम्मान में “मेरी माटी मेरा देश” चलाएगी अभियान, 9 अगस्त से होगी शुरुआत

साल 2022 में होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर उत्तराखंड में भाजपा शहीदों के सम्मान में एक सप्ताह तक ‘मेरी माटी, मेरा देश’ अभियान चलाने जा रही है। अभियान के तहत शहीद वीर सैनिकों, पूर्व सैनिकों को सम्मानित किया जाएगा। मेरी माटी, मेरा देश कार्यक्रम में स्कूली बच्चों, स्वयंसेवकों, स्वयंसेवी संगठनों, युवाओं और स्वयं सहायता समूहों को ज्यादा से ज्यादा जोड़ने पर जोर दिया जा रहा है। बीजेपी ने 9 अगस्त से मेरी माटी, मेरा देश अभियान की तैयारियां युद्धस्तर पर शुरू कर दी है। शहीद परिवारों के आंगन की मिट्टी से एक अमृत वाटिका तैयार करने का कार्यक्रम है।

अमृत वाटिका में 75 अलग-अलग प्रजातियों के पौधे भी रोपे जाएंगे. बीजेपी की मंशा कार्यक्रम के जरिए सैन्य सेवा से जुड़ी आबादी तक पैठ को और मजबूत करने की है। बीजेपी के कार्यक्रम पर सियासत भी शुरू हो गई है। कांग्रेस ने मेरी माटी, मेरा देश अभियान को नौटंकी बताया है. कांग्रेस प्रवक्ता शीशपाल बिष्ट ने तंज कसते हुए कहा कि बीजेपी के कथित राष्ट्रवाद को जनता समझ चुकी है। उन्होंने कहा कि बीजेपी ने हर स्तर पर लोगों को कमजोर करने का काम किया है।

कांग्रेस ने अग्निपथ योजना की आड़ में साधा निशाना

बीजेपी को देश की माटी से लगाव होता तो जनहित से जुड़ी योजनाएं लाती. उन्होंने अग्निपथ जैसी योजना पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि बीजेपी को किसान की परेशानियां समझनी चाहिए। आम जनता महंगाई की मार झेलने को मजबूर है। बीजेपी सिर्फ दिखावे में विश्वास करती है। उन्होंने कहा कि बीजेपी के झांसे में जनता अब आनेवाली नहीं है। बता दें कि महाजनसंपर्क अभियान खत्म होने से पहले बीजेपी एक बार फिर से सक्रिय हो गई है। 9 अगस्त से शुरू मेरी माटी, मेरा देश अभियान का समापन 15 अगस्त को होगा।

Leave a Comment