Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR
October 24, 2026
Daily Lok Manch
उत्तर प्रदेश

पैगंबर मोहम्मद को लेकर आपत्तिजनक पोस्ट करने पर भाजपा नेता गिरफ्तार, तीन पीएफआई के सदस्य भी जेल भेजे गए

उत्तर प्रदेश के कानपुर में शुक्रवार को हुई हिंसा के बाद पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। मंगलवार शाम को भारतीय जनता पार्टी की यूथ विंग के नेता हर्षित श्रीवास्तव को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि हर्षित ने कानपुर हिंसा के बाद पैगंबर मोहम्मद को लेकर आपत्तिजनक पोस्ट किया था, जिसके बाद इलाके का माहौल फिर से गर्म हो गया था। पुलिस ने कहा कि वह आपत्तिजनक पोस्ट के जरिए माहौल फिर से बिगाड़ने की कोशिश कर रहा था। कानपुर के पुलिस आयुक्त विजय मीणा ने कहा, “जो भी धार्मिक भावनाओं के साथ खिलवाड़ करने की कोशिश करेगा, उसके खिलाफ हम कार्रवाई करेंगे।” कमिश्नर मीणा ने कहा कि हर्षित श्रीवास्तव बीजेपी यूथ विंग के पदाधिकारी हैं। इसके साथ कानपुर पुलिस आयुक्त विजय मीणा ने जानकारी देते हुए बताया कि पीएफआई के पांच मेंबर थे जिसमें से तीन को गिरफ्तार कर के जेल भेज दिया गया है।

यह भी पढ़ें–👇👇

Leave a Comment