Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR
October 19, 2026
Daily Lok Manch
राष्ट्रीय

पैगंबर मोहम्मद मामले में इस्लामिक देशों के विरोध के बीच इस देश ने समर्थन करते हुए कहा, भारत को माफी मांगने की कोई जरूरत नहीं

पैगंबर मोहम्मद साहब पर टिप्पणी मामले में तमाम इस्लामिक देशों ने भारत सरकार नसीहत देने में लगे हुए हैं। अरब और कई खाड़ी देशों के राष्ट्राध्यक्ष एकजुट होकर केंद्र सरकार पर माफी मांगने का दबाव बनाने में लगे हुए हैं। मुस्लिम देशों के विरोध के बीच नीदरलैंड भारत के समर्थन में आ गया है। ‌इस्लामिक देशों की कड़ी आपत्ति के बीच नीदरलैंड्स के सांसद और पार्टी फॉर फ्रीडम के अध्यक्ष गीर्ट विल्डर्स ने कई ट्वीट किए और कहा कि यह हास्यास्पद है कि अरब और इस्लामिक देश भारतीय नेता के बयान पर इतनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। ‘गीर्ट विल्डर्स ने कहा कि भारत को माफी मांगने की कोई जरूरत नहीं है’। सांसद गीर्ट विल्डर्स ने कहा कि भारत को इस्लामिक देशों की प्रतिक्रिया पर ध्यान नहीं देना चाहिए क्योंकि तुष्टिकरण कभी काम नहीं आता, इससे चीजें सिर्फ बदतर होती हैं इसलिए भारत के मेरे दोस्तों इस्लामिक देशों से मत डरो, स्वतंत्रता के लिए खड़े रहो। उन्होंने ट्वीट किया कि पैगंबर मोहम्मद के नाम पर मुझे हर दिन जान से मारने की धमकियां दी जा रही हैं, धमकी देने से कुछ हासिल नहीं होगा, मैं सच कहना बंद नहीं करूंगा।

Leave a Comment