भाजपा ने करहल से अखिलेश यादव के खिलाफ अपने ही केंद्रीय मंत्री को उतारा चुनाव मैदान में - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
March 30, 2026
Daily Lok Manch
उत्तर प्रदेश राजनीतिक

भाजपा ने करहल से अखिलेश यादव के खिलाफ अपने ही केंद्रीय मंत्री को उतारा चुनाव मैदान में

उत्तर प्रदेश चुनाव को लेकर कई दिनों से भाजपा खेमे में मैनपुरी के करहल से समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के खिलाफ चुनाव लड़ाने के लिए मंथन चल रहा था। आखिरकार बीजेपी हाईकमान ने अपने ही केंद्रीय कानून राज्यमंत्री एसपी सिंह बघेल को अखिलेश यादव के सामने करहल से चुनाव मैदान में उतार दिया है। ‌केंद्रीय मंत्री एसपी बघेल ने आज दोपहर मैनपुरी कलक्ट्रेट पहुंचे। एसपी बघेल फिलहाल आगरा से भारतीय जनता पार्टी के सांसद हैं। बता दें कि आज ही अखिलेश यादव ने करहल से पर्चा दाखिल किया है। करहल विधानसभा क्षेत्र मैनपुरी संसदीय निर्वाचन क्षेत्र का हिस्सा है जिसका प्रतिनिधित्व समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव करते हैं।

Related posts

योगी सरकार ने यूपी में 24 आईपीएस अधिकारियों के किए तबादले, देखें किसको कहां मिली नई तैनाती

admin

मुलायम सिंह की छोटी बहू अपर्णा सपा की टोपी उतार भगवा रंग पहनने के लिए तैयार, यहां करेंगी भाजपा की सदस्यता ग्रहण

admin

सीएम योगी ने कल्याण बोर्ड के गठन को दी हरी झंडी, इस धर्म क्षेत्र से जुड़े लोगों का होगा फायदा

admin

Leave a Comment