Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR
October 22, 2026
Daily Lok Manch
राजनीतिक राष्ट्रीय

बड़ी खबर, निर्वाचन आयोग ने पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव में चुनावी रैलियों, जनसभाओं को लेकर सुनाया बड़ा फैसला



पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर निर्वाचन आयोग ने आज 31 जनवरी तक चुनावी रैलियों और जनसभाओं पर लगाई पाबंदियों के बाद आज दोपहर बाद एक और नया फैसला सुनाया। निर्वाचन आयोग के इस फैसले का सभी राजनीति दलों को बेसब्री से इंतजार था। बता दें कि मुख्य चुनाव आयुक्त सुशील चंद्रा ने आज दिल्ली में महत्वपूर्ण बैठक की। सुशील चंद्रा ने केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव से मुलाकात के बाद रैलियों पर बैन के संबंध में फैसला लिया। निर्वाचन आयोग के फैसले के बाद अब 1000 लोग रैलियों में शामिल हो सकेंगे। वहीं इनडोर सभाओं में 500 लोगों के बैठने की अनुमति होगी। वहीं डोर टू डोर कैंपेन में 20 लोग जा सकेंगे।

Leave a Comment