मुलायम सिंह की छोटी बहू अपर्णा सपा की टोपी उतार भगवा रंग पहनने के लिए तैयार, यहां करेंगी भाजपा की सदस्यता ग्रहण - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
August 15, 2026
Daily Lok Manch
उत्तर प्रदेश राजनीतिक

मुलायम सिंह की छोटी बहू अपर्णा सपा की टोपी उतार भगवा रंग पहनने के लिए तैयार, यहां करेंगी भाजपा की सदस्यता ग्रहण

समाजवादी पार्टी संरक्षक और पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा यादव पूरी तरह बगावत के मूड में आ गईं हैं। चुनाव से पहले वह बुधवार को दिल्ली में भाजपा का दामन थामने जा रही हैं। पिछले कई दिनों से अपर्णा के भाजपा में जाने की चर्चाएं चल रही थी। इसी को लेकर सोमवार को शिवपाल यादव ने अपर्णा यादव को नसीहत भी दी थी। अखिलेश यादव ने भी अपर्णा के भाजपा में शामिल होने की अटकलों के बीच नाराजगी व्यक्त की थी। शिवपाल यादव की नसीहत और अखिलेश यादव की नाराजगी को दरकिनार करते हुए अपर्णा भगवा रंग पहनने के लिए तैयार हैं। अपर्णा बुधवार सुबह दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी में शामिल होंगी। अपर्णा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ग्रहण करेंगी। अपर्णा मुलायम सिंह के छोटे बेटे और अखिलेश यादव के सौतेले भाई प्रतीक यादव की पत्नी हैं। अपर्णा ने 2017 का विधानसभा चुनाव लखनऊ कैंट सीट से सपा के टिकट पर लड़ा था। उन्हें भारतीय जनता पार्टी की रीता बहुगुणा जोशी ने हरा दिया था। बता दें कि अपर्णा मूल निवासी उत्तराखंड की हैं। योगी आदित्यनाथ भी उत्तराखंड से आते हैं। वे कई मौकों पर सीएम योगी की प्रशंसा भी कर चुकी हैं।

Related posts

Assembly Election schedule पांचों राज्यों के विधानसभा का बजा चुनावी बिगुल, चुनावी शेड्यूल जारी करते ही भाजपा और कांग्रेस ने कर दिए अपनी-अपनी जीत के दावे, 27 दिन चलेगी पूरी चुनावी प्रक्रिया

admin

मुंगरा बादशाहपुर में छात्र-छात्राओं को ट्रिपल सी और ओ लेवल का प्रमाण पत्र वितरित किए गए

admin

योगी सरकार का बड़ा फैसला : यूपी के इन 23 शहरों में एयरपोर्ट की तर्ज पर हाईटेक होंगे बस अड्डे, प्रदेश के 3 जिलों में कमिश्नर सिस्टम भी होगा शुरू

admin

Leave a Comment