Election Results PM Modi : त्रिपुरा और नागालैंड में जीत से उत्साहित भाजपा, पीएम मोदी ने अनोखे अंदाज में पूर्वोत्तर के राज्यों को दी बधाई, विपक्ष पर भी बरसे, कहा-"कट्टर कहते हैं मर जा मोदी, देश कहता है मत जा मोदी", देखें वीडियो - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
April 18, 2026
Daily Lok Manch
Recent राष्ट्रीय

Election Results PM Modi : त्रिपुरा और नागालैंड में जीत से उत्साहित भाजपा, पीएम मोदी ने अनोखे अंदाज में पूर्वोत्तर के राज्यों को दी बधाई, विपक्ष पर भी बरसे, कहा-“कट्टर कहते हैं मर जा मोदी, देश कहता है मत जा मोदी”, देखें वीडियो

यहां देखें वीडियो 👇

पूर्वोत्तर के राज्यों में गुरुवार यानी आज आए चुनाव नतीजों में त्रिपुरा और नागालैंड में भाजपा को भारी बहुमत मिला है। इन दोनों राज्यों में बीजेपी गठबंधन के साथ सरकार बनाने जा रही हैं। वहीं मेघालय में किसी भी पार्टी को स्पष्ट बहुमत नहीं मिला है। त्रिपुरा,नागालैंड में भाजपा के शानदार प्रदर्शन पर आज शाम 7:30 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पार्टी के अध्यक्ष जेपी नड्डा और गृहमंत्री अमित शाह दिल्ली स्थित भाजपा के राष्ट्रीय कार्यालय पहुंचे। सबसे पहले पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने संबोधित किया और नॉर्थ ईस्ट वासियों को बधाई दी। बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा बोले कि पीएम लंबी सोच लेकर, संकल्प लेकर भारत की राजनीति को बदलने का काम कर रहे हैं। पीएम ने अपनी नीतियों से पूर्वोत्तर को आगे बढ़ाने का काम किया है। पीएम ने 50 बार से ज्यादा पूर्वोत्तर का दौरा किया है। वे पहले प्रधानमंत्री हैं जिन्होंने पूर्वोत्तर के लिए अलग योजना तैयार की। इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली स्थित भाजपा कार्यालय पर पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। सबसे पहले प्रधानमंत्री मोदी ने पार्टी कार्यालय में मौजूद केंद्रीय मंत्रियों, भाजपा नेता और कार्यकर्ताओं से मोबाइल से फ्लैश लाइट जलाकर नॉर्थ ईस्ट के लोगों को शुक्रिया अदा करने के लिए कहा। इसके बाद सभी भाजपा नेताओं ने मोबाइल से फ्लैश लाइट जलाकर पूर्वोत्तर के राज्यों के अभिवादन किया। इसके बाद पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि इन राज्यों की जनता ने भरपूर आशीर्वाद दिया है। मैं त्रिपुरा मेघालय, नगालैंड के कार्यकर्ताओं को बधाई देता हूं। दिल्ली में या हमारे अन्य इलाकों में बीजेपी का काम करना उतना कठिन नहीं है, जितना नॉर्थ ईस्ट में है। इसलिए यहां के कार्यकर्ता बधाई के पात्र हैं. आप सभी भाजपा कार्यकर्ता की मेहनत का परिणाम है। इन चुनाव परिणाम में दुनिया के लिए कई संदेश हैं। आज के नतीजे ये दिखाते हैं कि भारत में लोकतंत्र और लोकतांत्रिक व्यवस्थाओं पर आस्था है।

पीएम मोदी बोले कि त्रिवेणी में बीजेपी की जीत का राज है। भाजपा सरकारों की कार्य संस्कृति, भाजपा कार्यकर्ताओं का सेवा भाव। ये त्रिवेणी मिलकर बीजेपी की शक्ति को 111 गुना बढ़ा देते हैं. हमने देश को नई राजनीति दी है। पीएम ने कहा कि कुछ लोग बेइमानी भी कट्टरता से करते हैं। आज के चुनाव नतीजों के बाद कांग्रेस ने छोटा के प्रति अपनी नफरत को फिर जगजाहिर कर दिया। पीएम मोदी ने कहा कि हमारी पार्टी ने बड़ी से बड़ी कठिनाइयों को देखा है। पहले कठिन लक्ष्यों में हाथ नहीं लगाया जाता था। आज भारत की विकास की रफ्तार की दुनिया में चर्चा हो रही है। प्रधानमंत्री ने कहा कि आज नागालैंड में पहली बार कोई महिला चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंची है। नॉर्थ ईस्ट की बहनों को केंद्र सरकार की चलाई गई योजनाओं का लाभ मिला है। उन्होंने कहा कि ऐसे वक्त जब कुछ लोग मोदी की कब्र खोदने की इच्छा करते हैं, तब कमल खिलता ही जा रहा है। कुछ लोग कट्टर की पहचान में लगे हुए हैं, यह बेईमानी से कट्टर में लगे है, यह लोग कहते हैं ‘मर जा मोदी’, लेकिन देश कहता है ‘मत जा मोदी’।

Related posts

UP 39 DSP transfer : यूपी में 39 पुलिस उपाधीक्षकों का तबादला

admin

VIDEO RSS chief Bhagwat statement आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत का सार्वजनिक मंच से दिया बयान “अब बाजू हटो” पीएम मोदी को जरूर परेशान कर सकता है, प्रधानमंत्री को घेरने के लिए विपक्ष को मिला बड़ा मौका, देखें वीडियो


admin

Nepal Plane Crash Last VIDEO : नेपाल विमान हादसे में मारे गए 5 भारतीयों में से चार यूपी के हैं, मृत्यु से चंद सेकंड पहले चारों दोस्त “फेसबुक लाइव” पर सफर का इंजॉय कर रहे थे उसी दौरान प्लेन क्रैश होकर बना आग का गोला, देखें दर्दनाक वीडियो

admin

Leave a Comment