महाराष्ट्र के बाद भाजपा का दावा, बिहार में भी जल्द मचेगी टूट - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
May 3, 2026
Daily Lok Manch
राष्ट्रीय

महाराष्ट्र के बाद भाजपा का दावा, बिहार में भी जल्द मचेगी टूट

महाराष्ट्र के बाद भाजपा ने दावा किया कि बिहार में भी जल्द ही जनता दल यूनाइटेड में भी भगदड़ मचने वाली है। राजनीतिक उठा-पटक के दावे के पीछे सुशील मोदी ने तर्क भी दिया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के एनडीए में जाने की अटकलों के बीच भाजपा सांसद सुशील मोदी ने बड़ा बयान जारी किया है। ‌सुशील मोदी ने कहा कि अब अगर नीतीश कुमार नाक भी रगड़ेंगे तो बीजेपी उन्हें स्वीकार नहीं करेगी। सुशील मोदी ने दावा किया है कि बहुत जल्द बिहार में भी जेडीयू में टूट हो सकती है।

उन्होंने कहा कि बिहार में भी बगावत की स्थिति बन रही है क्योंकि नीतीश कुमार ने पिछले 17 सालों में कभी भी विधायकों और सांसदों को मिलने का समय नहीं दिया। लोगों को सालभर इंतजार करना पड़ता था। अब वो हर विधायक और सांसद को 30 मिनट दे रहे हैं। जब से नीतीश कुमार ने राहुल गांधी को अगली लड़ाई के लिए नेता स्वीकार कर लिया और तेजस्वी यादव को अपना उत्तराधिकारी बना दिया, तभी से जनता दल यूनाइटेड में विद्रोह की स्थिति है। लोजपा (रामविलास) सुप्रीमो चिराग पासवान ने तो यहां तक कह दिया कि कई विधायक और सांसद उनके संपर्क में हैं।इधर, केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस ने बड़ा दावा करते हुए कहा- बिहार में एक-दो दिन में आएगा बड़ा।

Related posts

Uttarakhand New DGP सीएम धामी के विशेष सचिव को उत्तराखंड का नया कार्यवाहक डीजीपी बनाया गया

admin

गुजरात चुनाव के लिए सीएम योगी ने गोधरा में की जनसभा

admin

भड़काऊ बयान पर सुप्रीम कोर्ट ने की सख्त टिप्पणी, अदालत ने राज्य सरकारों को जारी किए निर्देश

admin

Leave a Comment