महाराष्ट्र के बाद भाजपा का दावा, बिहार में भी जल्द मचेगी टूट - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
April 13, 2026
Daily Lok Manch
राष्ट्रीय

महाराष्ट्र के बाद भाजपा का दावा, बिहार में भी जल्द मचेगी टूट

महाराष्ट्र के बाद भाजपा ने दावा किया कि बिहार में भी जल्द ही जनता दल यूनाइटेड में भी भगदड़ मचने वाली है। राजनीतिक उठा-पटक के दावे के पीछे सुशील मोदी ने तर्क भी दिया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के एनडीए में जाने की अटकलों के बीच भाजपा सांसद सुशील मोदी ने बड़ा बयान जारी किया है। ‌सुशील मोदी ने कहा कि अब अगर नीतीश कुमार नाक भी रगड़ेंगे तो बीजेपी उन्हें स्वीकार नहीं करेगी। सुशील मोदी ने दावा किया है कि बहुत जल्द बिहार में भी जेडीयू में टूट हो सकती है।

उन्होंने कहा कि बिहार में भी बगावत की स्थिति बन रही है क्योंकि नीतीश कुमार ने पिछले 17 सालों में कभी भी विधायकों और सांसदों को मिलने का समय नहीं दिया। लोगों को सालभर इंतजार करना पड़ता था। अब वो हर विधायक और सांसद को 30 मिनट दे रहे हैं। जब से नीतीश कुमार ने राहुल गांधी को अगली लड़ाई के लिए नेता स्वीकार कर लिया और तेजस्वी यादव को अपना उत्तराधिकारी बना दिया, तभी से जनता दल यूनाइटेड में विद्रोह की स्थिति है। लोजपा (रामविलास) सुप्रीमो चिराग पासवान ने तो यहां तक कह दिया कि कई विधायक और सांसद उनके संपर्क में हैं।इधर, केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस ने बड़ा दावा करते हुए कहा- बिहार में एक-दो दिन में आएगा बड़ा।

Related posts

Delhi Mayor election : दिल्ली में तीसरी बार मेयर और डिप्टी मेयर चुनाव की तारीखों का हुआ एलान, पिछले महीने जनवरी में दो बार भाजपा और आप के बीच बवाल की वजह से नहीं हो सके

admin

Chhattisgarh Dantewada naxali attack बड़ी खबर : जवानों की गाड़ी को आईडी से किया ब्लास्ट, 11 जवान शहीद, मुठभेड़ जारी

admin

यूपी में एक और एक्सप्रेसवे बनकर तैयार, उद्घाटन की शुरू हुईं तैयारियां

admin

Leave a Comment