मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास अंसारी की अफसरों को धमकी के बाद भाजपा ने भी चेताया - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
March 29, 2026
Daily Lok Manch
उत्तर प्रदेश

मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास अंसारी की अफसरों को धमकी के बाद भाजपा ने भी चेताया

उत्तर प्रदेश विधानसभा के सातवें चरण से पहले बाहुबली नेता मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास अंसारी के अफसरों को दी गई धमकी के बाद भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने पलटवार करते हुए उन्हें चेतावनी भी दी है। बता दें कि शुक्रवार को अब्बास अंसारी की अफसरों को सीधे तौर पर दी गई धमकी सियासी गलियारों में सुर्खियों में बनी रही। यूपी की मऊ सदर विधानसभा सीट से समाजवादी पार्टी गठबंधन के प्रत्याशी और बाहुबली मुख्तार अंसारी के बड़े बेटे अब्बास अंसारी के बयान के बाद बीजेपी ने एक वीडियो ट्वीट कर अब्बास अंसारी पर निशाना साधते हुए लिखा, “माफिया के ‘साहिबजादे’ ने ‘बबुआ’ से कह दिया है कि छह महीने से पहले किसी अधिकारी का तबादला नहीं करना है, तबादला तभी होगा जब हिसाब किताब पूरा हो जाएगा। कौन सा हिसाब पूरा करने के ख्वाब देख रहा है? अभी तक हवा का रुख समझ में नहीं आया लगता है। यूपी बीजेपी के अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने भी ट्वीट कर कहा, “योगी जी भी किसी माफिया को यूपी की जेल से वापस पंजाब की जेल ट्रान्सफर नहीं होने देंगे…जो यहां है वो यहां ही रहेगा।

बता दें कि मऊ में एक जनसभा के दौरान अब्बास अंसारी ने मंच से अपने समर्थकों को संबोधित करते हुए अब्बास अंसारी ने कहा था, “मैं राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जी से कह कर आया हूं कि छह महीने तक किसी की ट्रांसफर पोस्टिंग नहीं होगी। जो यहां है, यहीं रहेगा। पहले हिसाब-किताब होगा, उसके बाद उनके जाने पर मुहर लगाया जाएगा।

Related posts

VIDEO विवाह में दे-दना-दन : दो बहनों की शादी में डीजे पर डांस करने को लेकर दोनों बारातियों के लोगों के बीच जमकर चले लाठी-डंडे, ईंट-पत्थरों से एक दूसरे पर ताबड़तोड़ प्रहार करने लगे, देखें वीडियो

admin

Video Mukhtar Ansari Dead : यूपी का माफिया डॉन मुख्तार अंसारी की मौत, जेल में तबीयत बिगड़ने के बाद मेडिकल कॉलेज लाया गया, यूपी में जारी किया हाईअलर्ट

admin

VIDEO पूर्व मंत्री का बेतुका बयान : सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्या “रामचरितमानस” पर निकालने लगे अपना गुस्सा, बोलने से पहले सोच लेते कि वो क्या कह रहे हैं, भाजपा और हिंदू संगठनों ने जताई कड़ी आपत्ति, देखें वीडियो

admin

Leave a Comment