राम मंदिर निर्माण को लेकर सपा नेता रामगोपाल यादव का बड़ा बयान - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
April 7, 2026
Daily Lok Manch
उत्तर प्रदेश राजनीतिक

राम मंदिर निर्माण को लेकर सपा नेता रामगोपाल यादव का बड़ा बयान

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी और भाजपा के बीच अब सियासी लड़ाई आर-पार की हो गई है। ‌आज बजट सत्र के दौरान संसद में समाजवादी पार्टी के राज्यसभा सांसद रामगोपाल यादव ने अयोध्या में राम मंदिर को लेकर बड़ा बयान दिया। रामगोपाल यादव ने राज्यसभा में कहा कि अगर उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार आती है तो अयोध्या में भव्य राम मंदिर निर्माण कराएंगे। यही नहीं उन्होंने भाजपा पर यह भी आरोप लगाया कि यह लोग मंदिर में आए दान की चोरी कर रहे हैं। बता दें कि अभी कुछ दिनों पहले गृह मंत्री अमित शाह ने राम मंदिर निर्माण में समाजवादी पार्टी पर निशाना साधा था। ‌ अमित शाह ने कहा था कि सपा मंदिर निर्माण को पूरा होना नहीं देगी। ‌ इसी का जवाब देते हुए रामगोपाल यादव ने आज सदन में भाजपा पर पलटवार किया । 

Related posts

कांगेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के बयान पर भाजपा ने किया जबरदस्त हंगामा, माफी मांगने की मांग की

admin

Kanpur VIDEO देर रात तक अफसरों का मनोरंजन : कानपुर देहात में मां-बेटी की जिंदा जलकर हुई मौत से कुछ घंटे पहले मंच पर जमकर ठुमके लगाती रहीं डीएम तो एसपी “बदन पर सितारे लपेटे हुए” गाकर महोत्सव में बांधते रहे समां, देखें वीडियो

admin

यूपी का डिफेंस कॉरिडोर बनेगा वैश्विक पहचान: पीएम मोदी

admin

Leave a Comment