बड़ी खबर: सीबीएसई-आईसीएसई की 10वीं, 12वीं टर्म-2 ऑफलाइन परीक्षा रद करने की मांग पर सुप्रीम कोर्ट ने सुनाया अपना फैसला - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
April 12, 2026
Daily Lok Manch
शिक्षा और रोज़गार

बड़ी खबर: सीबीएसई-आईसीएसई की 10वीं, 12वीं टर्म-2 ऑफलाइन परीक्षा रद करने की मांग पर सुप्रीम कोर्ट ने सुनाया अपना फैसला

सीबीएसई और आईसीएसई 10वीं और 12वीं की ऑफलाइन परीक्षा को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने आज अपना फैसला सुना दिया। कोर्ट के इस फैसले का पिछले कई दिनों से बच्चे और अभिभावक इंतजार कर रहे थे। ‘देश की शीर्ष अदालत ने बुधवार दोपहर याचिका पर सुनवाई की। बता दें कि देश भर में 10वीं और 12वीं कक्षा के स्टूडेंट्स के लिए बोर्ड परीक्षा ऑफलाइन मोड में ही आयोजित होगी। ऑफलाइन परीक्षाओं को रद करने की मांग वाली याचिका बुधवार को सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कर दी है’। सुनवाई के दौरान जस्टिस ए.एम. खानविलकर ने कहा है कि संस्थाएं अपना काम कर रही हैं। ऐसी याचिका को सुनने की कोई वजह नहीं है, इस तरह की याचिकाओं से बच्चों में भ्रम पैदा होता है। याचिकाकर्ता का कहना था कि कोविड के कारण बच्चों ने ऑनलाइन पढ़ाई की है। कोरोना का खतरा अभी खत्म नहीं हुआ है। बच्चों के मूल्यांकन का कोई और तरीका निकाला जाना चाहिए।  कोर्ट में दायर की गई याचिका में कोरोना महामारी का हवाला देते हुए राज्य बोर्डों, सीबीएसई और आईसीएसई की ऑफलाइन परीक्षाओं को रद करने की मांग की गई थी। बता दें कि सीबीएसई ने 10वीं और 12वीं की टर्म-2 बोर्ड परीक्षा 26 अप्रैल से आयोजित करने का फैसला किया है। बोर्ड जल्द ही डेट शीट भी जारी कर देगा।

Related posts

UK board result 10th 12th Result declared : उत्तराखंड बोर्ड ने 10वीं और 12वीं का परीक्षा परिणाम किया जारी, दसवीं में सुशांत चंद्रवंशी और 12वीं में तनु चौहान ने किया टॉप

admin

आईसीएसई और आइएससी की 10वीं 12वीं के सेकंड सेमेस्टर के लिए जारी की डेटशीट

admin

उत्तराखंड के मेधावी विद्यार्थियों को सीएम धामी 25 दिसंबर को देंगे तोहफा, लैपटॉप-टैबलेट की रकम भेजी जाएगी खातों में

admin

Leave a Comment