September 23, 2026
Daily Lok Manch
शिक्षा और रोज़गार

भारतीय रेलवे ने निकली ग्रुप सी की भर्ती, आवेदन शुरू, करें अप्लाई

जो युवा भारतीय रेलवे में नौकरी पाने के लिए तैयारी कर रहे हैं उनके लिए अच्छी खबर है। ‌ रेलवे विभाग ने खेल कोटे के अंतर्गत ग्रुप सी के पदों पर भर्ती निकाली है। ‌रिक्त पदों की संख्या 21 है।‌‌ इन पदों पर आवेदन करने की अंतिम तिथि अगले महीने की 2 फरवरी रखी गई है। ‌इस पोस्ट पर अप्लाई करने के लिए अब उनकी आयु सीमा 18 से 25 वर्ष होनी चाहिए। उम्मीदवारों की आयु की गणना 1 जनवरी, 2022 से की जाएगी।‌‌ इन पदों पर उम्मीदवारों को आयु सीमा में छूट प्रदान नहीं की जाएगी। इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास मान्यता प्राप्त संस्थान से ग्रेजुएशन अथवा 12वीं पास (पदों के अनुसार अलग अलग) होना चाहिए। उम्मीदवारों के पास मांगी गई स्पोर्ट्स योग्यता भी होनी चाहिेए।‌ इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट rrcser.co.in पर आवेदन कर सकते हैं। 

Leave a Comment