बड़ी खबर : श्रीलंका में गुस्साई जनता ने राष्ट्रपति भवन पर किया कब्जा, राजपक्षे आवास छोड़कर भागे, कोलंबो की सड़कों पर सैलाब, देखें वीडियो - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
May 1, 2026
Daily Lok Manch
अंतरराष्ट्रीय

बड़ी खबर : श्रीलंका में गुस्साई जनता ने राष्ट्रपति भवन पर किया कब्जा, राजपक्षे आवास छोड़कर भागे, कोलंबो की सड़कों पर सैलाब, देखें वीडियो

पिछले 2 दिनों से ब्रिटेन और जापान की खबरें सुर्खियों में है। ब्रिटेन में गुरुवार को प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने इस्तीफा दे दिया था। उसके बाद शुक्रवार को जापान के सबसे लोकप्रिय प्रधानमंत्रियों में से एक शिंजो आबे की नारा शहर में हमलावर ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। अभी इन दोनों घटनाओं को लोग भूल भी नहीं पाए थे कि भारत के पड़ोसी श्रीलंका में आज एक और बड़ी घटना सामने आ गई। बता दें कि श्रीलंका में कई महीनों से जनता आर्थिक संकटों से बुरी तरह जूझ रही है। महंगाई इस कदर बढ़ गई है कि लोगों के पास खाने के पैसे भी नहीं। लंका में भुखमरी के हालात। सरकार की खराब नीतियों को लेकर जनता काफी समय से सड़कों पर विरोध प्रदर्शन भी कर रही है। आखिरकार आज लाखों लोगों का धैर्य जवाब दे गया। हजारों की संख्या में आज प्रदर्शनकारियों ने राजधानी कोलंबो में राष्ट्रपति आवास पर कब्जा कर लिया है। ‌लोगों में जबरदस्त गुस्सा व्याप्त है।

कोलंबो में राष्ट्रपति भवन पर प्रदर्शनकारियों ने किया कब्जा

राजधानी कोलंबो की सड़कों पर चारों तरफ लोगों का कब्जा हो गया है। लोगों के गुस्से को देखते हुए राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे राष्ट्रपति भवन छोड़कर भाग गए हैं। कोलंबो में विरोध प्रदर्शन के दौरान प्रदर्शनकारियों और सुरक्षाबलों के बीच झड़प भी हुई है। पुलिसकर्मियों समेत कई लोग जख्मी हुए हैं। पुलिस ने वाटर कैनन का भी इस्तेमाल किया है। इस बीच, गाले क्रिकेट स्टेडियम में भी हंगामा होने की खबर है, जहां ऑस्ट्रेलिया-श्रीलंका का मैच चल रहा है। प्रदर्शनकारी यहां भी पहुंच गए हैं। श्रीलंका में राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे के खिलाफ लंबे वक्त से आंदोलन जारी है। बता दें कि पिछले कई महीनों से श्रीलंका में लोगों को रोजमर्रा से जुड़ी चीजें भी नहीं मिल पा रही हैं या कई गुना महंगी मिल रही हैं। विदेशी मुद्रा भंडार लगभग खत्म हो चुका है, जिससे वो जरूरी चीजों का भी आयात नहीं कर पा रहा है। सबसे ज्यादा ईंधन की कमी है। पेट्रोल-डीजल पर कई किलोमीटर लंबी लाइनें हैं। विरोध प्रदर्शन भी हो रहे हैं। श्रीलंका की भारत लगातार आर्थिक मदद कर रहा है।

Related posts

Nobel prize Economics : इकोनॉमिक्स के लिए “नोबेल पुरस्कार” की हुई घोषणा, बेन बर्नानके, डगलस डायमंड और फिलिप डायबविग को संयुक्त रूप से 2022 का मिलेगा नोबेल

admin

कल सुबह कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक अलग होगा नजारा

admin

3 साल बाद चीनी सरकार पर्यटकों के लिए खोलेगी अपने बॉर्डर, कोविड के बाद से ही हैं बंद

admin

Leave a Comment