Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR
October 21, 2026
Daily Lok Manch
Recent राष्ट्रीय

बड़ा फैसला : मुख्यमंत्री का पद संभालते ही दूसरे दिन सुखविंदर सिंह सुक्खू ने पहली बैठक में ही “विधायकों के वीआईपी कल्चर पर लगाया बैन”

हिमाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री का पद ग्रहण करने के बाद दूसरे दिन सोमवार 12 दिसंबर को राजधानी शिमला में सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बड़ा फैसला लिया है। कांग्रेस विधायकों की बैठक में सीएम सुखविंदर सिंह ने एलान किया कि अब हिमाचल भवन, सदन में जो जनता से पैसा लिया जाता है वहीं विधायकों से लिया जाएगा। विधायक आम नागरिक की तरह सब बकाया भुगतान करेंगे। विधायकों को मिलने वाली सुविधाओं को तुरंत प्रभाव से वापस लिया गया। हिमाचल प्रदेश मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पहली कैबिनेट में हम पुरानी पेंशन स्कीम(OPS) लागू करेंगे। बता दें कि हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव-2022 में ओल्ड पेंशन स्कीम-ओपीएस एक बड़ा चुनावी मुद्दा रहा। कांग्रेस ने चुनावी प्रचार के दौरान हिमाचल प्रदेश की जनता से वादा किया था कि कांग्रेस की सरकार बनते ही ओपीएस को लागू कर दिया जाएगा। जिस पर आज सीएम पद की शपथ लेते ही सुक्खू ने एलान भी कर दिया है।

Leave a Comment