CM Bhupendera patel Oath : गुजरात में भूपेंद्र पटेल की हुई ताजपोशी, 18वें मुख्यमंत्री के रूप में ली शपथ, 16 मंत्री भी बनाए गए, पीएम मोदी, केंद्रीय मंत्री समेत सभी भाजपा शासित मुख्यमंत्री रहे मौजूद - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
July 28, 2026
Daily Lok Manch
राष्ट्रीय

CM Bhupendera patel Oath : गुजरात में भूपेंद्र पटेल की हुई ताजपोशी, 18वें मुख्यमंत्री के रूप में ली शपथ, 16 मंत्री भी बनाए गए, पीएम मोदी, केंद्रीय मंत्री समेत सभी भाजपा शासित मुख्यमंत्री रहे मौजूद


गुजरात की राजधानी गांधीनगर में आज भाजपा का पूरा परिवार एकजुट दिखाई दिया। भाजपा ने गुजरात में इतिहास बनाते हुए सातवीं बार सरकार बना ली है। ‌‌सोमवार दोपहर 2 को गांधीनगर के हेलीपैड ग्राउंड में सीएम पद की शपथ ली। उन्हें प्रदेश के राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने सीएम पद की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह में भाजपा ने शक्ति प्रदर्शन भी किया। पटेल को राज्य के 18वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ दिलायी।‌‌ सीएम के साथ ही 16 अन्य मंत्रियों ने भी शपथ ली जिनमें से आठ कैबिनेट रैंक के हैं। इनमें 11 पूर्व मंत्री भी शामिल हैं। वहीं पाटीदार नेता हार्दिक पटेल और अल्पेश ठाकोर को मंत्रियों की इस लिस्ट में जगह नहीं मिली। शपथ ग्रहण समारोह में पीएम मोदी के अलावा गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी, मनसुख मांडविया, पुरुषोत्तम रुपाला जैसे दिग्गज नेता भी इस कार्यक्रम में शामिल हुए। इसके अलावा यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ, एमपी सीएम शिवराज सिंह चौहान, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, कर्नाटक के मुख्यमंत्री एस आर बोम्मई,

असम के सीएम हेमंत बिस्वा सरमा समेत बीजेपी शासित राज्यों के 12 से ज्यादा मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री भी कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इसके अलावा 5 राज्यों के पूर्व मुख्यमंत्री, 7 से ज्यादा केंद्रीय मंत्री भी पटेल के शपथ ग्रहण समारोह में हिस्सा लेने पहुंचे। भूपेंद्र पटेल ने घाटलोडिया विधानसभा सीट पर 1.92 लाख मतों के अंतर से अपने प्रतिद्वंद्वी को मात दी है। पिछले साल सितंबर में विजय रूपाणी के इस्तीफे के बाद भाजपा नेतृत्व ने उन्हें राज्य की कमान सौंपी थी।



गुजरात चुनाव में इस बार बीजेपी ने प्रचंड जीत हासिल की है। भारतीय जनता पार्टी अपनी इस जीत से काफी उत्साहित नजर आ रही है। गुजरात विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 182 में से रिकॉर्ड 156 सीटें जीती हैं। यह गुजरात के विधानसभा चुनावों में भाजपा की लगातार सातवीं जीत है. इस चुनाव में कांग्रेस पार्टी को महज 17 और आम आदमी पार्टी को पांच सीटें मिली हैं।पीएम नरेंद्र मोदी ने गुजरात के सीएम को बधाई देते हुए ट्वीट किया, गुजरात के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर भूपेंद्र भाई पटेल जी को बहुत-बहुत बधाई। मैं उन सभी को भी बधाई देना चाहता हूं जिन्होंने मंत्री के रूप में शपथ ली। यह एक ऊर्जावान टीम है जो गुजरात को और भी नई ऊंचाइयों पर ले जाएगी।




भूपेंद्र पटेल के अलावा 16 मंत्रियों ने ली शपथ-



बीजेपी नेता कनुभाई देसाई, राघवजी पटेल, ऋषिकेश पटेल, बलवंत सिंह राजपूत, मुलुभाई बेरा, कुंवरजी बावलिया, भानुबेन बाबरियाठ और कुबेर डिडोर को कैबिनेट मंत्री की शपथ दिलाई गई।

राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार): बीजेपी नेता हर्ष सांघवी और जगदीश विश्वकर्मा को गुजरात की भूपेंद्र पटेल सरकार में राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) बनाया गया है।


राज्यमंत्री: मुकेश पटेल, प्रफुल्ल पानसेरिया, पुरुषोत्तम सोलंकी, बच्चू भाई खाबड़, भीखू सिंह परमार और कुंवरजी हलपति को राज्यमंत्री में जगह मिली है।

Related posts

भीषण गर्मी में बारिश ने लोगों को जमकर भिगोया, मई के महीने में होने लगा ठंड का एहसास

admin

महाराष्ट्र की उद्धव ठाकरे सरकार पर संकट के बीच बागी मंत्री एकनाथ शिंदे का बड़ा बयान, हलचल तेज

admin

दूरदर्शन की समाचार एंकर सरला माहेश्वरी नहीं रहीं,मधुर आवाज, सटीक उच्चारण और गरिमामय प्रस्तुति से उन्होंने भारतीय समाचार जगत में विशेष स्थान बनाया

admin

Leave a Comment